{"_id":"6175e4817c53336c6945f876","slug":"temperature-dropped-due-to-rain-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: बारिश के साथ गिरे ओले, दस साल में सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, अधिकतम तापमान केवल 19.3 डिग्री दर्ज किया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: बारिश के साथ गिरे ओले, दस साल में सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, अधिकतम तापमान केवल 19.3 डिग्री दर्ज किया गया
Mon, 25 Oct 2021 04:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:26 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। अक्तूबर में 2013 के बाद दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में रविवार को ठंड ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन का तापमान 19.3 डिग्री तक चला गया। इससे पहले 9 अक्तूबर को दिन का तापमान 24 डिग्री तक गया था। वहीं, दस साल में अक्तूबर माह में दूसरी बार सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। इस महीने में अब तक कुल 34 एमएम बारिश हो चुकी है। इससे पहले वर्ष 2013 में अक्तूबर माह में 35.7 एमएम बारिश हुई थी। इस दौरान दक्षिण के कुछ सेक्टरों में ओले गिरने से ठंडक बढ़ गई है। अगले तीन दिन तक मौसम के बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक बारिश हुई है। अभी दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट आएगी। रविवार को पूरे दिन 27.2 एमएम बारिश हुई। इस दौरान मौसम विभाग के केंद्र पर लगी मशीन में 25 एमएम और एयरपोर्ट पर 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 12 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: आठ ट्रेनें चार दिन तो ऊंचाहार सहित लंबी दूरी की छह ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द
विज्ञापन
पिछले साल सूखा रहा था अक्तूबर
मौसम वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर हर साल मानसून जाने के बाद अक्तूबर में बारिश नहीं होती है। पिछले दस सालों का रिकॉर्ड देखें तो वर्ष 2011, 2016, 2017 और 2020 में अक्तूबर में बारिश नहीं हुई थी। वर्ष 2013 में 35.7 एमएम सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इस साल अब तक 34 एमएम बारिश मानसून जाने के बाद अक्तूबर में हो चुकी है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। वहीं दिन का तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान के 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दीपावली के बाद सुबह हल्की से धुंध हो सकती है।