{"_id":"654ef78d2bccf3a8540206e7","slug":"temperature-dropped-by-eight-degrees-celsius-due-to-rain-in-punjab-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में ठंड की दस्तक: बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में ठंड की दस्तक: बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
Sat, 11 Nov 2023 09:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:14 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक भले ही अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। यह अभी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बना है।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में ठंड ने दस्तक दे दी है। विभिन्न जिलों में शुक्रवार को बारिश के चलते तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तामपान सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अमृतसर में 10.0 एमएम, लुधियाना में 2.0, पटियाला में 1.0, पठानकोट में 2.0, फिरोजपुर में 3.5, जालंधर में 9.5, रोपड़ में 15.5 और एसबीएस नगर में 9.0 एमएम बारिश हुई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 18.2, लुधियाना का 22.3, पटियाला का 22.8, पठानकोट का 19.9, बठिंडा का 24.0, फरीदकोट का 19.0, गुरदासपुर का 21.0, फतेहगढ़ साहिब का 22.5, जालंधर का 18.6, मोगा का 19.9, रोपड़ का 19.2 और एसबीएस नगर का 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक भले ही अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। यह अभी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बना है।
विज्ञापन