फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tejinder's murderist far away from police

दिनदिहाड़े गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं कर सकी गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
tejinder's murderist far away from police
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े जींद (हरियाणा) निवासी दो युवकों तेजिंदर और संदीप को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वीरवार को तेजिंदर के शव का जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाया गया, जहां पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, संदीप का इलाज पीजीआई में चल रहा है। सूत्रों के अनुसार तेजिंदर को पुलिस मोहित मोर की हत्या के मामले में क्लीनचिट दे चुकी थी। वह मर्डर मामले में महज शक के दायरे में था। इनकी रंजिश कॉलेज के समय से ही चली आ रही थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपी विकास मोर के जींद स्थित घर पर छापा मारा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते बुधवार दोपहर सेक्टर-17 थाने से 100 मीटर दूर स्थित पुरानी कोर्ट के सामने वाली पार्किंग में चार युवकों ने संदीप और तेजिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में तेजिंदर की मौत हो गई, जबकि संदीप घायल हो गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देकर ऑटो में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि बीते अप्रैल महीने में जींद के नरवाना में मोहित मोर नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में सदर उचहाना पुलिस ने तेजिंदर, मनीष और जसवंत के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मोहित की हत्या का बदला लेने के लिए उसके भाई विकास मोर उर्फ बॉक्सर ने बीते 14 अगस्त को मनीष और जसवंत हत्या कर दी थी और अब वह तीन साथियों के संग मिलकर तेजिंदर की हत्या कर फरार हो गया। इस वारदात के बाद पार्किंग में पांच गोलियों के खोल और एक चप्पल पड़ी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन ऑटो चालक तक पहुंची और आरोपियों के बारे में सबूत इकट्ठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed