{"_id":"6241cedad7a9582a68185460","slug":"tejinder-murder-case-one-accused-did-not-reach-court-hearing-postponed-chandigarh-news-pkl445931296","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजिंदर हत्याकांड : एक आरोपी नहीं पहुंचा अदालत, सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजिंदर हत्याकांड : एक आरोपी नहीं पहुंचा अदालत, सुनवाई टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जींद निवासी तेजिंदर उर्फ माली की सेक्टर-17 में हुई हत्या के मामले की सुनवाई सोमवार को जिला अदालत में हुई। मुख्य आरोपी विकास मोर उर्फ बॉक्सर अदालत में पेश हुआ लेकिन बाकी आरोपी नहीं पहुंचे। लंच के बाद पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ ढकालिया को भी पेश कर दिया लेकिन तीसरे आरोपी सुमेर के पेश न होने पर अदालत ने मामले की सुनवाई टाल दी। अदालत ने साफ किया कि तीनों आरोपियों के एक साथ पेश होने पर ही सुनवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। अब अगली सुनवाई चार मई को होगी। मुख्य गवाह रोहित को भी अगली सुनवाई पर पेश होना है।
बता दें कि सितंबर 2019 में जींद के निवासी तेजिंदर उर्फ माली सेक्टर-17 में पुरानी जिला अदालत के सामने अपने दोस्त संदीप के साथ खड़ा था, तभी अचानक विकास मोर उर्फ बॉक्सर अपने दो साथियों सुमेर और गुरप्रीत के साथ पहुंचा और तेजिंदर पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं। मुख्य आरोपी विकास ने तेजिंदर के साथी संदीप पर भी एक गोली चलाई लेकिन वह बच गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तेजिंदर को पीजीआई पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी विकास मोर उर्फ बॉक्सर बुड़ैल जेल में जबकि अन्य दोनों आरोपी हरियाणा की जेल में बंद हैं।