फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tegore theatre vehicle parking costly soon

टैगोर में महंगी होगी वाहनों की पार्किंग

Fri, 24 Oct 2014 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
tegore theatre vehicle parking costly soon

टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 में एक नवंबर से वाहन की पार्किंग महंगी हो जाएगी। टैगोर थिएटर की बुकिंग चार्जेस बढ़ाने के बाद अब यूटी प्रशासन के कल्चरल अफेयर्स विभाग ने टैगोर थिएटर की पार्किंग के रेट में भी बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


चार पहिया वाहन चालकों को अब 30 रुपये प्रति शो और दो पहिया वाहन चालकों को 10 रुपये पार्किंग के देने होंगे। टैगोर थिएटर में लगभग 100 चार पहिया और 70 दो पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकती हैं। प्रशासन ने टैगोर थिएटर की पार्किंग के ठेके के लिए इच्छुक बिडर्स से 31 अक्तूबर तक बिड आमंत्रित की है।
विज्ञापन


टैगोर थिएटर की पार्किंग का ठेका जिसे मिलेगा वह कलाग्राम में अगले माह होने वाले छठे क्राफ्ट मेले की पार्किंग का ठेका भी संभालेगा। ध्यान रहे कि हाल ही में टैगोर थिएटर की बुकिंग चार्जेस में भी बढ़ोतरी की गई है। टैगोर थिएटर में बुकिंग चार्जेस के रेट इससे पहले 2011 में बढ़े थे। टैगोर थिएटर सोसाइटी के प्रस्ताव पर प्रशासन ने मुहर लगाते हुए अलग-अलग वर्गों के लिए बुकिंग चार्जेस में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉफ्ट मेले में पार्किंग का पड़ेगा बोझ
नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से कलाग्राम में 14 से 23 नवंबर तक होने वाले छठे क्रॉफ्ट मेले में लोगों को अपने वाहन की पार्किंग पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।


चार पहिया वाहन चालकों को 30 रुपये प्रति वाहन और दो पहिया वाहन चालक को 10 रुपये पार्किंग के देने होंगे। कलाग्राम के पास खाली जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed