फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teen shed colony of Sector-56 to be evacuated on November 7

सात नवंबर को खाली कराई जाएगी सेक्टर-56 की टीन शेड काॅलोनी

Thu, 05 Nov 2020 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teen shed colony of Sector-56 to be evacuated on November 7
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सेक्टर-56 की टीन शेड कालोनी को खाली कराने की तैयारी कर ली है। सात नवंबर को हाउसिंग बोर्ड की तरफ से सेक्टर-56 की टीन शेड कालोनी को तोड़ दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बारे में सीएचबी ने डीसी और पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी है और सुरक्षा आदि की मांग की है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड ने इन टीन शेड में रहने वाले लोगों को मलोया में किराए पर मकान दे दिया है इसलिए इस कालोनी को तोड़ा जा रहा है। इस बारे में बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों को मकान देने के बाद कोई विवाद न हो, इसलिए उन्होंने सेक्टर-56 में खाली पड़े टीन शेड को गिराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग को टीमें तैयार करने के लिए कह दिया है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के साथ हुई बैठक में यह फैसला हुआ था कि कार्रवाई के दौरान सभी विभागों मिलकर काम करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

बता दें कि अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के अंदर ही टीन शेड कालोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। बोर्ड ने लोगों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए 26 अक्तूबर को कैंप शुरू किया था, जो 29 अक्तूबर तक चला था। इसके तहत सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। कैंप के दौरान मौके पर ही लोगों को पानी और बिजली के कनेक्शन के लिए फार्म दिए गए थे। इन लोगों को जल्द ही मकानों की चाबी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed