{"_id":"6679737aae3eb7e06d09cf6e","slug":"technical-employees-of-power-corporations-will-no-longer-be-able-to-be-posted-on-clerical-posts-will-have-to-go-into-the-field-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-452816-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिजली निगमों के तकनीकी कर्मचारी अब लिपिकीय पद पर नहीं हो सकेंगे तैनात, फील्ड में उतरना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिजली निगमों के तकनीकी कर्मचारी अब लिपिकीय पद पर नहीं हो सकेंगे तैनात, फील्ड में उतरना होगा
विज्ञापन
उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने जारी किए निर्देश
जिलों में तैनात कर्मचारियों की मुख्यालय ने मांगी सूची
चंडीगढ़। बिजली की सुचारू आपूर्ति को लेकर बिजली विभाग ने अहम फैसला लिया है। फैसले के तहत अब निगमों के तकनीकी कर्मचारियों को गैर तकनीकी पदों पर तैनात नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनको फील्ड में तकनीकी पदों पर तैनात किया जाएगा। विभाग की मंशा है कि तकनीकी कर्मचारी फील्ड में आने वाली दिक्कतों को जल्द ठीक कर सकेगा और इससे निगमों की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने तकनीकी कर्मियों से लिपिकीय और नाॅन टेक्निकल पदों पर काम करने वाले कर्मियों की सूची मांगी है। इससे पहले भी तकनीकी कर्मियों को मूल तकनीकी पद पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निगमों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस लिए अब दोबारा से विभाग ने नए सिरे से दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिलों में तैनात उन तकनीकी कर्मियों की सूची मांगी है, जो गैर तकनीकी पदों पर बैठे हैं।
बता दें कि दो साल पहले कार्यालयों से कर्मियों की सूची मांगी थी। लेकिन कार्यालयों ने अभी तक सूचना नहीं दी है। तकनीकी कर्मियों के कार्यालयों में बैठने से बिजली आपूर्ति की खामियों की शिकायतें लगातार बढ़ रही थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए बिजली महकमे ने अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि मुख्यालय के आदेशों पर गंभीरता दिखाते हुए आगामी सात दिनों में सूची मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
कर्मियों को मिलेगा एलटीसी
बिजली निगम में सीधे रोल पर काम करने वाले आउटसोर्स कर्मियों को एलटीसी (छुट्टी यात्रा भत्ता) और समान काम के लिए समान वेतन की सुविधा दी जाएगी। निगम की ओर से कर्मचारियों को वेतन सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।
एचकेआरएन कर्मियों का बढ़ाया अनुबंध
बिजली निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मियों की कार्यावधि में एक साल की बढ़ोतरी की है। एक जुलाई 2024 से लेकर 30 जून 2025 तक एचकेआरएन कर्मियों की सेवाएं जारी रहेंगी। दरअसल, एचकेआरएन कर्मियों का अनुबंध 30 जून को समाप्त हो रहा था। गौर हो कि एचकेआरएन कर्मियों की सेवाओं के लिए एक साल का अनुबंध होता है। सेवाओं की जरूरत को देखते हुए इसे हर बार बढ़ाया जाता है।