फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teams of Chandigarh and Haryana reached the finals

Chandigarh News: चंडीगढ़ और हरियाणा की टीमें फाइनल में पहुंचीं

Fri, 06 Sep 2024 06:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Teams of Chandigarh and Haryana reached the finals
चंडीगढ़।
विज्ञापन

नॉर्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में लड़कियों के वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में चंडीगढ़ ने दिल्ली को 2-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खेल परिसर सेक्टर-38 वेस्ट में खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ की रिजुल सैनी ने दिल्ली की इशिता नेगी को 21-15, 21-19 से मात दी। डबल्स में चंडीगढ़ की निमर कौर व रिजुल सैनी ने अनिका व अनुष्का की जोड़ी को 14-21, 21-09, 21-11 से हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने राजस्थान को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के एकल वर्ग में पारूल चौधरी ने गरिमा को 21-15, 21-13, 21-17 से हराया। लड़कियों के डबल्स में आकांक्षा और रुची ने काव्या और पूनम की जोड़ी को 18-21, 21-16, 21-14 से हराया। गर्ल्स सिंगल में सान्वी ने सुहासी वर्मा को 21-14, 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन

दिल्ली ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया
लड़कों के टीम इवेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली ने चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया। लड़कों के सिंगल इवेंट में एस गिनपॉल ने अकुल मलिक को 21-11 व 21-06 से पराजित किया। लड़कों के डबल्स में भव्य और परम चौधरी की जोड़ी ने अकुल और रेहान को 21-18, 21-12 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में राजस्थान ने हरियाणा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की की। लड़कों के सिंगल मुकाबले में संस्कार सारस्वत को 21-12 व 21-06 से हराया। डबल्स मुकाबले में मनीष व संस्कार सारस्वत की जोड़ी ने ए शर्मा व इशान को 19-21, 21-15 व 21-14 से पराजित कर फाइनल में पंहुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed