{"_id":"5c441165bdec227382446269","slug":"team-india-melbourn-hero-against-australia-yuzvendra-chahal-marriage-plannings-by-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं की धज्जियां उड़ाने वाले 'यजुवेंद्र चहल' की शादी पर पापा का बड़ा खुलासा, कई दिल टूटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगारुओं की धज्जियां उड़ाने वाले 'यजुवेंद्र चहल' की शादी पर पापा का बड़ा खुलासा, कई दिल टूटेंगे
Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह विकेट लेकर कंगारुओं की धज्जियां उड़ाने वाले धुरंधर यजुवेंद्र चहल की शादी को लेकर उनके पापा ने बड़ा खुलासा किया है, जिसे पढ़कर कईयों के दिल टूट जाएंगे, पढ़ें इंटरव्यू।
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal
कभी खेत में पिच बनाकर क्रिकेट खेलकर अपना शौक पूरा करने वाले युजवेंद्र चहल ने मेलबर्न में एक दिवसीय मैच में छह विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इससे युजवेंद्र चहल के घर पर खुशी का माहौल है। युजवेंद्र के पिता एडवोकेट केके चहल के अनुसार, मैच समाप्त होते ही युजवेंद्र ने उन्हें व्हाट्सएप से मैसेज भेजा, आईएम मैन ऑफ द मैच।’इस पर उन्होंने बेटे को बधाई देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। चहल ने 10 ओवर में 42 रन देकर छह विकेट लेकर भारतीय टीम को विजय दिलाई। युजवेंद्र ने इस सीरीज में अपना पहला मैच खेला और शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र के पिता ने कहा कि दो मैचों में युजवेंद्र को मौका नहीं मिल पाया, लेकिन उसे एक मौका मिला तो उसने खुद को साबित करके दिखाया।
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र के लिए ढूंढ रहे हैं लड़की
युजवेंद्र के पिता के अनुसार, विश्वकप के बाद उसकी शादी की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए घर के लोग लड़की ढूंढ रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी अभिनेत्री से युजवेंद्र की शादी हो सकती है तो उन्होंने कहा कि दोस्ती तो किसी से भी हो सकती है। यह उसके भाग्य की बात है, लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि पारिवारिक लड़की से युजवेंद्र की शादी की जाए।

yuzvendra chahal
सात साल तक किया खेत में अभ्यास
पिता के अनुसार, युजवेंद्र का मन पढ़ाई से अधिक खेल में लगता था। 2004 उन्होंने अपने खेत में पिच तैयार करवाई। 2011 तक युजवेंद्र ने खेत में ही क्रिकेट का अभ्यास किया। जब अंडर-19 में चयन हुआ तो उन्हें लगा कि एक दिन युजवेंद्र अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनेगा। इसके बाद युजवेंद्र ने रणजी ट्रॉफी, आईपीएल फिर भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई और मेरा सपना पूरा किया।

क्रिकेट से पहले शतरंज के खिलाड़ी रहे हैं चहल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल क्रिकेट से पहले शतरंज के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अंडर-12 की नेशनल किड्स चेस चैंपियनशिप भी जीती है। अंडर 16 नेशनल चेस चैंपियनशिप का भी हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन 2009 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने सर्वाधिक 34 विकेट लिए थे। इसके बाद ही उनका क्रिकेट कैरियर शुरू हो गया। 2016 में चहल ने अपने वन डे सफर की शुरूआत की। चहल टी-20 क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर भी बने।

चहल के लिए आसान हो गई विश्व कप की राह
युजवेंद्र चहल के पिता के अनुसार, अभी इसी साल मई में विश्व कप भी होना है। इस प्रदर्शन से विश्वकप की राह आसान हो गई है। विश्व कप में भी अपना शानदार प्रदर्शन करेगा। बता दें कि युजवेंद्र के पिता केके चहल जींद की जिला अदालत में प्रैक्टिस करते हैं। युजवेंद्र की मां सुनीता देवी गृहिणी है। परिवार में युजवेंद्र सबसे छोटा है। उनकी बड़ी बहन नील और छोटी बहन गीतांजलि ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।