फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   team india, harbhajan singh, harbhajan tweet, twitter, asia news, batala

भज्जी ने क्यों कहा कि 'मुझे पंजाबी होने पर शर्म आ रही है'?

Mon, 07 Mar 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
team india, harbhajan singh, harbhajan tweet, twitter, asia news, batala
भज्जी ने ट्वीटर पर लिखा है, उन्हें खुद को पंजाबी होने में शर्म महसूस हो रही है। - फोटो : file
एशिया कप जीतने वाली टीम इंडिया के दिग्गज बॉलर हरभजन सिंह भज्जी ने ट्वीटर पर लिखा है, उन्हें खुद को पंजाबी होने में शर्म महसूस हो रही है। दरअसल ये पोस्ट उन्होंने बटाला में 28 फरवरी को शादी समारोह दौरान सरकारी टीचर रुपिंदर कौर को गोली लगने के मामले में लिखी।
विज्ञापन


रूपिंदर के शव और उनकी बेटी और पति की अखबार में प्रकाशित फोटो को अपलोड कर भज्जी ने कहा कि अब इस बच्ची की मां को कौन वापस लाएगा। ऐसे नॉनसेंस लोगों के चलते ही उन्हें खुद के पंजाबी होने पर शर्म महसूस होती है। ये हमारी संस्कृति नहीं है। पंजाब सरकार को ऐसे हादसों पर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए और हर किसी को असले का लाइसेंस न दिया जाए। इसके अलावा पंजाब में हथियारों पर गानें बंद होने चाहिएं, क्यों हरेक सिंगर फायरिंग वाले गीत गाता है, क्या पंजाब का कल्चर खत्म हो गया है।
विज्ञापन


इन गीतों की वजह से लोग शराब पीकर शादियों में गोलियां चलाते हैं और हादसा हो जाता है। अगर सिंगर्स को हथियारों वाले गीत गाने का ज्यादा शौंक है तो वह फौज में क्यों नहीं भर्ती होते। उनके इन गानों की वजह और एक बच्ची से उसकी मां छिन गई है। उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन ने कहा कि पंजाब सरकार को इस तरफ गौर करना चाहिए। गौरतलब है कि बटाला में शादी समारोह दौरान कुछ युवकों ने टीचर से छेड़खानी की। टीचर ने विरोध किया तो उन्होंने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed