{"_id":"68e15ee61a64f4496e0e2c5d","slug":"teachers-will-protest-demanding-implementation-of-transfer-policy-chandigarh-news-c-16-pkl1079-836323-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने की मांग को लेकर चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सोमवार को प्रदर्शन और धरना देगी। इसके जरिए यह मांग की जाएगी कि शिक्षा विभाग में बनी हुई ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।
एसोसिएशन के चेयरमैन गगन सिंह शेखावत, कानूनी सलाहकार अरविंद राणा, महासचिव अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष परवीन कौर मान ने बताया कि हाल ही में किसी एक स्कूल से चार अध्यापकों का तबादला अपने आप में एक संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि दबाव बनाने के लिए तबादले जैसे मौके का इस्तेमाल किया जा रहा है । हम चाहते हैं कि तबादला किसी डिप्लोमेसी का हिस्सा ना बने और हम यह मांग करते हैं की चंडीगढ़ में जो ट्रांसफर पॉलिसी फ्रेम की गई थी उसको लागू किया जाए और उसकी पालना भी की जाए।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा चंडीगढ़ के एक स्कूल में एक झूठी शिकायत के ऊपर इस तरह की कार्रवाई करना प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा जब इसकी जांच की गई तो उसमें शिकायतकर्ताओं के ऊपर भी बहुत सी शिकायतें होने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के ऊपर कमेटी बनने के बाद कोई फैसला किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।