फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers will be appointed as passport officers in colleges in Haryana

अच्छी पहल: अब कॉलेजों में शिक्षक नियुक्त होंगे पासपोर्ट अधिकारी, छात्रों का नि:शुल्क बनेगा पासपोर्ट

Wed, 27 May 2020 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 May 2020 08:18 PM IST
सार

  • सरकार ने जारी किए निर्देश- विद्यार्थियों को समझाएंगे पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया 
  • विदेश में पढ़ाई के लिए निशुल्क बनाया जाएगा अंतिम वर्ष के छात्रों का पासपोर्ट

विज्ञापन
Teachers will be appointed as passport officers in colleges in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : Passport of India

विस्तार

हरियाणा के सभी कॉलेजों को अपने-अपने संस्थानों में एक शिक्षक को पासपोर्ट अधिकारी के तौर पर नियुक्त करना होगा। ये अधिकारी पासपोर्ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद करेंगे। काफी विद्यार्थियों को पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया का पता नहीं है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन


सरकार कॉलेजों में अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पासपोर्ट बनवाने की योजना चला रही है। जिसमें विद्यार्थियों की अभी तक अधिक रुचि नहीं देखी जा रही। इसके मद्देनजर उच्चतर शिक्षा निदेशक ने फिर सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर विद्यार्थियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 

यह भी पढ़ें- नेपाल में फंसे हरियाणा के 72 लोग, वापस लाएगी सरकार, रोडवेज की बसें कल होंगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि आम तौर पर देखने में आया है कि हरियाणा के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले काफी विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश नहीं जा पाते हैं। क्योंकि, उन्हें अच्छी यूनिवर्सिटी के बारे में ज्ञान ही नहीं होता, जिससे विदेश में उनकी नौकरी की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं। इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पासपोर्ट कॉलेज में ही बनवाने की योजना शुरू की जाए। 


यह समय की जरूरत है। राज्य के विद्यार्थियों को यह समझाया जाए कि भारत से बाहर भी उच्च शिक्षा के लिए अच्छी यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं। जहां वे पढ़ाई कर अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी भी पासपोर्ट अधिकारी की नियुक्ति कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed