{"_id":"61d8a2d8b3f1e30af75a786c","slug":"teachers-roared-amid-rain-in-pu-anger-erupted-against-punjab-government-chandigarh-news-pkl4385279162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में बारिश के बीच गरजे शिक्षक, पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में बारिश के बीच गरजे शिक्षक, पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों में पंजाब सरकार के खिलाफ लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी जगह से पीछे नहीं हटने वाले हैं। सरकार को शिक्षकों की बातें माननी ही होंगी। शिक्षक अपना प्रदर्शन लगातार तेज कर रहे हैं। पुटा ने शिक्षकों से कहा है कि वे एकजुट रहें।
शुक्रवार को एडमिन ब्लॉक के बाहर शिक्षक एकत्रित हुए। उसके बाद उन्होंने धरना दिया। पुटा अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि शिक्षक दिन-रात मेहनत करके देश का भविष्य गढ़ते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। यही विद्यार्थी आगे चलकर देश चलाते हैं। देश की सेवा करते हैं, लेकिन शिक्षकों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। पंजाब सरकार तानाशाही पर है। वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं, जबकि शिक्षक तीन माह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय पूरे पंजाब व चंडीगढ़ में शिक्षा बाधित चल रही है। इस कारण छात्र परेशान हैं, लेकिन उनकी परेशानी से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
शिक्षकों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
सचिव प्रो. अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को सोचना चाहिए कि शिक्षक कितनी मेहनत करके विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षकों को उनका हक बिना मांगे मिलना चाहिए।