फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers protest in Patiala

पंजाबः पटियाला में पुलिस और अध्यापकों के बीच हुई हाथापाई, 54 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 13 Feb 2019 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Feb 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest in Patiala
अध्यापकों का प्रदर्शन

पटियाला में मंगलवार शाम उस समय फिर से माहौल गर्मा गया, जब मुख्यमंत्री के आवास मोती महल के नजदीक धरना प्रदर्शन करने जा रहे अध्यापकों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और अध्यापकों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ देर बाद अध्यापकों ने आगे बढ़ने के बजाय वाईपीएस चौक में ही कैप्टन सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर सरकार से जल्द से जल्द अध्यापकों को रेगुलर करने की मांग की गई। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अध्यापक संघर्ष कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में अध्यापक जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर के सामने इकट्ठा हुए। यहां से सीएम के मोती महल की तरफ रोष मार्च शुरू कर दिया। इस दौरान अध्यापकों पर नजर रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन


जैसे ही अध्यापक मोती महल के नजदीक वाईपीएस चौक पहुंचे, तो वहां पहले से ही बैरिकेड लगाकर खड़ी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अध्यापकों ने जब आगे बढ़ना चाहा, तो दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। हालांकि कुछ देर बाद अध्यापकों ने आगे बढ़ने के बजाय वाईपीएस चौक में ही कैप्टन सरकार का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक नेताओं विक्रम देव, दविंदर सिंह ने कहा कि ईजीएस, एआईई, एसटीआर, आईईवी, आईईआरटी, शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर करने के बजाय दशकों से कच्चे रखकर उनका शोषण किया जा रहा है। 8886 एसएसए, रमसा, आदर्श माडल स्कूल अध्यापकों की तनख्वाह कटौती को वापस लेने के बजाय मिलती तनख्वाहों पर भी रोक लगाई जा रही है। 

विभागीय 5178 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र की शर्तों के अनुसार भी रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी करने से बचा जा रहा है। कंप्यूटर अध्यापकों को विभाग में शिफ्ट करने, आदर्श स्कूल अध्यापकों को रेगुलर करने समेत स्कूल विभाग में लाने, शिक्षा सचिव को विभाग से हटाने, स्टूडेंट्स की वर्दियां व वजीफे जारी करने, सारी कैडरों की पदोन्नितयां करने, महंगाई भत्तों की बकाया सारी किश्तों का भुगतान करने, पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली और तनख्वाह कमिशन की रिपोर्ट जारी करने की मांग की।
 

पटियाला में 54 प्रदर्शनकारी अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज

धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना मंजूरी के पिछले रविवार को धरना-प्रदर्शन करने वाले 54 अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिन 54 अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें 10 अध्यापक नामजद हैं। 

इनमें हरदीप टोडरपुर, दविंदर पुनिया, सुखविंदर चाहल, हरजीत सिंह, बलकार सिंह, बाज सिंह खैरा, दीदार सिंह मुदकी, अमृतपाल सिंह सिद्धू, सुखराज सिंह और हरविंदर सिंह शामिल हैं। इन अध्यापकों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस मुलाजिमों के साथ लड़ाई झगड़ा करने, उन्हें चोटें मारने और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज हुआ है। 

डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि पटियाला जिले में धारा 144 लगी हुई है, जिसके तहत बिना मंजूरी के पांच या इससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। बावजूद इसके अध्यापकों ने बिना मंजूरी के रोष मार्च निकाला और धरना प्रदर्शन किया। जब पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रोका, तो उनके साथ मारपीट की, और लड़ाई-झगड़ा किया। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी अध्यापक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गौरतलब है कि रविवार को प्रदर्शन के दौरान एसपी हेडक्वार्टर हरविंदर सिंह विर्क ने बताया था कि अध्यापकों को रोकने के दौरान उनके समेत 10 पुलिस मुलाजिम जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed