फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers posted at distant stations will be transferred near home

Haryana: दूर भेजे गए अध्यापकों का घर के पास होगा तबादला, अनुबंध नौकरी पाने वाले और अतिथि अध्यापकों को भी राहत

Thu, 08 Dec 2022 01:49 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 01:49 AM IST
सार

4144 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जा चुके हैं। 4800 की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में काफी अध्यापकों को घर से दूर के स्टेशन अलॉट किए गए हैं। इसको लेकर चयनित अध्यापक रोष भी जता रहे हैं। निगम के सीईओ केएम पांडूरंग ने बताया कि फिलहाल अध्यापकों अलॉट स्टेशन पर ही ज्वाइन करना होगा।

विज्ञापन
Teachers posted at distant stations will be transferred near home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भर्ती में चयनित टीजीटी-पीजीटी को घर के पास ही नौकरी मिलेगी। अतिथि अध्यापकों का भी गृह या पास के जिले में तबादला होगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर की शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। मंत्री के आदेश के बाद अब गृह जिले से 200 से 300 किलोमीटर दूर भेजे गए अध्यापकों के लिए जल्द तबादला प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


दो माह पहले करीब 13500 अतिथि अध्यापकों के तबादले हुए थे, जिनमें से 700 को गृह जिले से 200 से 300 किलोमीटर दूर भेज दिया गया। ये अतिथि अध्यापक दो माह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया था। अतिथि अध्यापकों का तर्क है कि पॉलिसी के खिलाफ जाकर उनके तबादले किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ऐसे अध्यापकों को राहत देने की तैयारी में जुट गई है। खाली पदों का डाटा जुटाया जा रहा है। आगामी कुछ दिनों में तबादले के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाएंगे। वहीं, कौशल रोजगार निगम के तहत अनुबंध के आधार पर प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के 8944 पदों पर भर्ती चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4144 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जा चुके हैं। 4800 की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में काफी अध्यापकों को घर से दूर के स्टेशन अलॉट किए गए हैं। इसको लेकर चयनित अध्यापक रोष भी जता रहे हैं। निगम के सीईओ केएम पांडूरंग ने बताया कि फिलहाल अध्यापकों अलॉट स्टेशन पर ही ज्वाइन करना होगा। बाद में अध्यापकों की समस्या को देखते हुए तबादला पॉलिसी लाई जाएगी। म्यूचुअल तबादले का प्रावधान होगा। इसके तहत आपसी सहमति से एक-दूसरी जगह तबादला हो सकता है। घर से दूर भेजे गए अध्यापकों को भी गृह जिले या आसपास के जिलों में समायोजित किया जाएगा। 

 

निगम की टीजीटी और पीजीटी भर्ती में घर से दूर के स्टेशन होने के कई मामले सरकार के संज्ञान में आए हैं। 700 के करीब ऐसे अतिथि अध्यापक हैं जिनको घर से दूर भेजा गया है। अब दोबारा से तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - कंवरपाल, गुर्जर, शिक्षा मंत्री, हरियाणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed