फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers of PU and Government Aided Colleges will now retire at the age of 65.

Chandigarh News: पीयू और गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति अब 65 वर्ष में होगी

Sun, 26 Mar 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teachers of PU and Government Aided Colleges will now retire at the age of 65.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के लिए भी राहत की खबर है। अब शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 60 की बजाय 65 वर्ष में होगी। पीयू में शनिवार को हुई सिंडिकेट की बैठक में सेवानिवृत्ति की आयु यूजीसी नियमों के अनुसार करने का प्रस्ताव पास किया गया। अभी तक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 60 वर्ष में हो रही थी। इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की 29 मार्च, 2022 की अधिसूचना के तहत नए संशोधन लागू किए गए हैं। पीयू और इससे संबद्ध गवर्नमेंट एडेड कॉलेजों में शिक्षकों की सेवा शर्तें पीयू कैलेंडर की ओर से निर्धारित की जाती हैं। इसके अनुसार वर्तमान में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है। पीयू में इस बार कमेटी ने प्रस्ताव दिया था कि सेवानिवृत्ति की आयु यूजीसी के नियमों के अनुसार होनी चाहिए ताकि यूजीसी में जब भी कोई बदलाव किया जाए तो इसे बदलने की आवश्यकता न हो। चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियमों के लागू होने के बाद से शहर के सरकारी कॉलेजों में सेवानिवृत्ति की आयु बढ़कर 65 वर्ष हो चुकी है जो पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से भी मेल खाती है। लेकिन अंतरराज्यीय निकाय कॉरपोरेट दर्जा होने के कारण पीयू को इसका लाभ नहीं दिया जा सका था। इसको लेकर एडेड कॉलेजों के शिक्षकों ने रोष प्रदर्शन भी किया था। वहीं पुटा ने भी इसको लेकर काफी विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed