फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers are dying on the seventh pay scale, Punjab government is silent

सातवें वेतनमान पर शिक्षकों की निकल रही है जान, पंजाब सरकार है मौन

Tue, 07 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers are dying on the seventh pay scale, Punjab government is silent
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षक तीन माह से सड़क पर हैं। इस समय पंजाब में पीफुक्टो के पदाधिकारी चार दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत खराब हो रही है, इसके बावजूद पंजाब सरकार नहीं जाग रही। शिक्षकों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर पीयू में पुटा के पदाधिकारियों ने वीसी कार्यालय के सामने एक घंटे धरना-प्रदर्शन किया। पुटा की ओर से हर दिन एक घंटा यह प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

सातवें वेतनमान का लाभ केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को मिल गया है। अन्य शिक्षण संस्थानों में भी लागू हो गया, लेकिन पंजाब व चंडीगढ़ के शिक्षकों को लाभ नहीं मिल सका। इसकी मांग लंबे समय से चल रही है। शिक्षक तीन माह से चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। गिरफ्तारियां तक दीं। अब पंजाब में भूख हड़ताल चल रही है। शिक्षकों ने जान जाने तक भूख हड़ताल की ठानी है। ऐसे में पंजाब सरकार को जागना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। पुटा ने धरना-प्रदर्शन के दौरान आक्रोश जताया है। पुटा के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द जागे नहीं तो उग्र प्रदर्शन होगा। वहीं, दूसरी ओर पीयू में शिक्षण कार्य का बहिष्कार चल रहा है। साथ ही परीक्षा का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed