फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers apply online till June 30 for National Award

नेशनल अवार्ड के लिए शिक्षक 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 24 Jun 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers apply online till June 30 for National Award
शिक्षक पुरस्कार
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर टीचर्स को मिलने वाले नेशनल अवार्ड के लिए अब वेबपोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह आवेदन 30 जून से शुरू होगा। नेशनल अवार्ड के लिए केंद्र सरकार ने बडे़ स्तर पर संशोधन किया है। पिछले साल नेशनल अवार्ड के लिए यूटी शिक्षकों से आवेदन मंगवाकर कर उन्हें कमेटी भेजा जाता था। अब नए निदेर्शों के तहत शिक्षक या स्कूल के प्रिंसिपल खुद ही अपना नामांकन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अवार्ड के लिए वेबसाइट http://www.nationalawardtoteachers.com/ पर शिक्षकों को लॉग इन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद पासवर्ड मिलेगा। हर शिक्षक पासवर्ड और अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 8130463339 भी जारी किया है। अप्लाई करने के लिए शिक्षक और प्रिंसिपल यहां फोन कर सकते हैं। नामांकन आने के बाद पहले स्तर पर छटनी प्रशासन के स्तर पर होगी। इसके लिए चंडीगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जिला सेलेक्शन कमेटी का गठन होगा। दूसरे स्तर की छटनी स्टेट सेलेक्शन कमेटी पर होगी। हालांकि चंडीगढ़ में यह लागू नहीं होगा। चंडीगढ़ से आवेदन करने वालों के लिए दूसरे स्तर का सेलेक्शन आर्गेनाइजेान सेलेक्शन कमेटी स्तर पर होगा।
विज्ञापन


एक ही शिक्षक का होगा चयन 

पिछले साल तक चंडीगढ़ से दो शिक्षकों को नेशनल अवार्ड मिलता था। अब चंडीगढ़ का कोटा कम कर दिया गया है। अब चंडीगढ़ से सिर्फ एक ही शिक्षक को नेशनल अवार्ड मिलेगा। पहले एक शिक्षक प्राइमरी क्लास से होता था। दूसरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से होता था। अब नए सिस्टम के तहत कुल एक ही शिक्षक का नाम नेशनल अवार्ड के लिए चुना जाएगा। स्कूलों में अभी समर वेकेशंस चल रही हैं। छुट्टियों के बाद स्कूल दो जुलाई को खुलेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से सर्कुलर जारी कर यह जानकारी 27 जून तक दी जाएगी। इस बारे में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि यह अवार्ड नियमों में बदलाव हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से सर्कुलर जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कम किया कोटा 

सरकार ने यह कदम पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए उठाया है, लेकिन अवार्ड की संख्या कम करने के साथ प्रतियोगिता को भी जटिल कर दिया गया है। अब देश भर के कुल 145 शिक्षकों को अवार्ड दिया जाएगा। पिछले साल कुल 378 शिक्षकों को अवार्ड दिए गए थे। पहले सीबीएसई से संबंधित देशभर के 20 स्कूल के शिक्षकों को अवार्ड दिया जाता था, लेकिन अब यह कोटा 20 से कम कर 6 कर दिया गया है। इसी तरह से आईसीएसई से संबंधित देश भर से स्कूलों का कोटा 6 से कम कर दो कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन का कोटा 16 से कम कर चार कर दिया गया है। वहीं नवोदय विद्यालय को चार के बजाए दो अवार्ड ही दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed