फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher recruitment scam two gel, an instant remand

टीचर भर्ती घोटाले में दो को जेल, एक को मिली रिमांड

Wed, 16 Nov 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment scam two gel, an instant remand
जेल

टीचर भर्ती मामले में मंगलवार को एसआईटी ने गिरफ्तार तीन आरोपियों बृजेंद्र नैन, संदीप और संपूर्ण सिंह को रिमांड अवधि समाप्त होने पर जिला अदालत में पेश किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने संपूर्ण सिंह का 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने बचाव पक्ष और सरकारी वकील की दलील सुनने के बाद संपूर्ण सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं बृजेंद्र नैन व संदीप को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


इससे पहले सरकारी वकील ने पुलिस रिमांड के लिए आधार बनाते हुए अदालत को बताया कि पुलिस संपूर्ण सिंह को लखनऊ ले गई थी। वहां उसकी निशानदेही पर कुछ आरोपियों की पहचान हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें संपूर्ण को दिल्ली स्थित नरेला ले जाकर वहां से मामले के मास्टर माइंड मिथिलेश पांडे उर्फ गुरुजी को गिरफ्तार करना है। संपूर्ण सिंह पेपर से कुछ दिन पहले 8 लोगों के साथ करीब 70 लाख रुपये लेकर दो गाड़ियों से गुरुजी के पास गया था। उसके साथ सतिंदर हुड्डा और बानिया नामक शख्स भी साथ गए थे।

संदिग्ध टीचर स्कूल से छु़ट्टी लेकर हुए अंडरग्राउंड 

Teacher recruitment scam two gel, an instant remand
Jail

पुलिस की दलील
पुलिस ने अदालत को बताया कि सतिंदर हुड्डा को भी गिरफ्तार करना है। हालांकि उसे पुलिस टीम ने रोहतक के गांव सांपला के पास से दबोच लिया था, लेकिन उसके चार साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया था। 

इस संबंध में स्थानीय थाने में एफआईआर भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने अदालत को दी। इसके अलावा पुलिस को संपूर्ण से सतिंदर हुड्डा, उसकी पत्नी पूनम (सरकारी टीचर), पिंकी, नरेंद्र के अलावा कई अन्य कैंडीडेट टीचरों को आइडेंटिफाई करवाना है। 

वहीं बचाव पक्ष ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि संपूर्ण को पुलिस ने 6 नवंबर से गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी गिरफ्तारी 9 नवंबर को दिखाई गई है। 

इसके बावजूद पुलिस अब तक उससे न तो कोई रिकवरी दिखा पाई है और न ही किसी और की गिरफ्तारी कर पाई है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद संपूर्ण को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

टीचर हुए अंडरग्राउंड 
पुलिस ने मामले में अन्य गिरफ्तारियां न होने पर अदालत को बताया कि संदिग्ध टीचर स्कूलों से छुट्टी लेकर अंडरग्राउंड हो चुके हैं। कई जगह टीचरों से पूछताछ के लिए पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि कोई टीचर कई दिन से लीव पर हैं तो कोई बिना बताए छुट्टी पर चल रहा है। इसके अलावा कई टीचर तो मेडिकल लीव लेकर अंडरग्राउंड हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed