फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   teacher protest, ett passout teacher, unemployed teacher, bathinda protest

पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढे़ 30 बेरोजगार अध्यापक

Tue, 24 May 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा।
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा। Updated Tue, 24 May 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
teacher protest, ett passout teacher, unemployed teacher, bathinda protest
पानी की टंकी पर पेट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए बेरोजगार अध्यापक
ईटीटी टैट पास बेरोजगार अध्यापक सोमवार को जिले के गांव जै सिंह वाला में पानी की टंकी पर पेट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पानी की टंकी पर 30 अध्यापक चढ़े हुए थे। 
विज्ञापन


ईटीटी टैट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के नेता कमल ठाकुर ने बताया कि उनकी मांग है कि सरकार 4500 पदों को बढ़ाकर 8500 करे। आरक्षण के तहत खाली पड़े पदों को अन्य केटागिरी में तबदील किया जाए। साथ ही अन्य राज्य से संबंधित लोगों के लिए पांच फीसदी कोटा निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वह टंकी पर रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें न मानी गईं तो वे आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस फोर्स ने अध्यापकों की चारों ओर से घेराबंदी कर रखी थी। यूनियन नेताओं की प्रशासन के साथ बातचीत जारी थी। अध्यापक यूनियन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ पैनल मीटिंग को लेकर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed