{"_id":"330f49552153a96f7123d3e73d1e92eb","slug":"teacher-protest-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठकर अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठकर अनशन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला
Updated Sun, 16 Feb 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले रविवार को डेढ़ दर्जन अध्यापक सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन के बाहर क्रमिक धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
अध्यापकों ने चेतावनी दी कि अगर रिजल्ट घोषित कर उनकी नियुक्तियां नहीं की गई तो अध्यापक अनशन पर बैठ जाएंगे।
पात्र अध्यापक संघ के प्रवक्ता जसबीर गुज्जर ने बताया कि सरकार की तरफ से 322 दिन में भर्ती पूरी करने का हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दिया गया था, लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।
पात्र अध्यापक संघ सरकार से पीजीटी के तीन विषयों और जेबीटी के 9870 पदों के रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहा है। गुज्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले यह रिजल्ट घोषित होना चाहिए, क्योंकि इसके बाद परिणाम आचार संहिता के फेर में फंस जाएगा।
विज्ञापन