{"_id":"64c0b9797053bd679409f819","slug":"teacher-in-ludhiana-school-give-harsh-punishment-to-child-over-small-mistake-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बना हैवान: लुधियाना में पांचवीं के बीमार बच्चे से लगवाया पूरे ग्राउंड का चक्कर, हुआ बेहोश, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक बना हैवान: लुधियाना में पांचवीं के बीमार बच्चे से लगवाया पूरे ग्राउंड का चक्कर, हुआ बेहोश, ये थी वजह
Wed, 26 Jul 2023 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:45 AM IST
सार
बच्चे की मां तनु शर्मा ने बताया कि उनका बच्चा कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को वह कुछ ठीक हुआ तो उन्होंने उसे स्कूल भेज दिया। जल्दबाजी में वह सफेद की जगह काले रंग के जूते पहनकर स्कूल चला गया। इसी बात पर शिक्षक बच्चे पर भड़क गया।
विज्ञापन
लुधियाना पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में एक शिक्षक बच्चे की छोटी सी गलती पर हैवान बन गया। टीचर ने पांचवीं कक्षा के बच्चे से स्कूल के पूरे ग्राउंड का चक्कर लगवाया। बच्चा बेहोश हो गया। परिजनों ने हंगामा किया तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। पीएयू पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर परिवार को शांत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस: 25 सैनिकों के साथ युद्ध में गए नायक निरमल सिंह जौहलां ने अकेले ही ढेर किए थे 26 दुश्मन
विज्ञापन
बच्चे की मां तनु शर्मा ने बताया कि उनका बच्चा कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को वह कुछ ठीक हुआ तो उन्होंने उसे स्कूल भेज दिया। जल्दबाजी में वह सफेद की जगह काले रंग के जूते पहनकर स्कूल चला गया। उनका आरोप है कि स्कूल पहुंचते ही स्कूल टीचर ने उनके बच्चे को डांटना शुरू कर दिया और बाहर निकाल कर मुर्गा बना दिया और फिर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाने को बोला।
विज्ञापन
बच्चे ने टीचर से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन स्कूल टीचर ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। इसके बाद बच्चा स्कूल ग्राउंड का चक्कर लगाते हुए बेहोश होकर गिर गया। स्कूल प्रशासन ने परिवार को सूचना दी। इसके बाद बच्चे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद परिजन हंबड़ा रोड स्थित निजी स्कूल अकादमी के प्रिंसिपल से मिले तो उन्होंने अगले दिन आने को कह दिया। वह मंगलवार को दोबारा मिलने के लिए गए, लेकिन स्कूल प्रशासन ने उन्हें अंदर ही नहीं बुलाया। इसके बाद परिवार वालों ने स्कूल के बाहर हंगामा दिया।
यह भी पढ़ें: Surinder Shinda: पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस
तनु ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधकों द्वारा बच्चे को प्राथमिक सहायता तक नहीं दी गई। जब वह स्कूल प्रबंधकों से बातचीत करने के लिए आई तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें धमकाया जा रहा है कि जहां कहीं भी शिकायत करनी है वह कर दें। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।