फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher brutally beaten 5 years old girl child, refered to chandigarh pgi

होमर्वक नहीं किया तो टीचर बनी हैवान, 5 साल की बच्ची का कर दिया ये हाल

Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 03 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
teacher brutally beaten 5 years old girl child, refered to chandigarh pgi
यमुनानगर में टीचर ने बच्ची को बुरी तरह पीटा
होमवर्क नहीं किया तो प्राइवेट स्कूल की टीचर हैवान बन गई और उसने 5 साल की बच्ची को जो हाल किया, देखकर मां बाप फूट फूट कर रोए। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। जगाधरी स्थित अमर विहार कॉलोनी में एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने पांच साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


इस बीच डंडा बच्ची की आंख पर भी लगा। डंडा इतनी जोर से लगा कि आंख से खून बहने लगा। इसकी खबर मां बाप तक पहुंची तो वे स्कूल पहुंचे। बातचीत की गई तो स्कूल प्रिंसीपल उन्हीं पर बरसने लगी। फिलहार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


थाना जगाधरी के एसएचओ विजय वालिया का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है। सिविल अस्पताल जगाधरी से बच्ची को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है। बच्ची के होश में आने पर उसके बयान लिए जाएंगे और मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसीपल बोली टिफिन उठाते समय चोट लगी

teacher brutally beaten 5 years old girl child, refered to chandigarh pgi
यमुनानगर में टीचर ने बच्ची को बुरी तरह पीटा
पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी के रहने वाले बिरजू ने बताया कि उनकी 5 साल की बेटी स्वीटी पहली कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को वह होमवर्क करके नहीं गई तो टीचर ने उसे बुरी तरह पीटा। डंडा लगने के कारण जब आंख से खून निकलने लगा तो टीचर ने हमें बुलाया।

जब हम पहुंचे तो बच्ची रो रही थी और उसे प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया। उलटा उसे घर ले जाने की बात कहने लगी। कॉलोनी वासी भी स्कूल पहुंच गए और वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। उस वक्त तो हम बच्ची को लेकर पहले अस्पताल पहुंचे। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

वहीं स्कूल की संचालक इसी बात पर अड़ी है कि टीचर की गलती नहीं है। टीचर ने डंडा नहीं मारा, बल्कि लंच करते वक्त स्वीटी का टिफिन गिर गया और टिफिन उठाते समय ही उसे चोट लगी है। वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed