फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tea - Samosa is the eye of Election Commission

चाय-समोसे तक है निर्वाचन आयोग की नजर

Sat, 29 Mar 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 29 Mar 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
Tea - Samosa is the eye of Election Commission

नेता जी की चुनावी सभाओं के दौरान पिलाई जाने वाली चाय और समोसे पर भी निर्वाचन आयोग की नजर है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि चुनाव लड़ने वाला प्रत्येक उम्मीदवार 70 लाख से अधिक खर्च नहीं कर सकता है।

चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग होने वाली प्रत्येक चीज के दाम निर्धारित किए गए हैं। जिसके बारे राजनीतिक पार्टियों एवं उम्मीदवारों को जागरूक कराया गया है। जिस चीज का चुनावी सभा में प्रयोग होगा, उसका खर्च उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सारी चुनावी जनसभाओं की वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि चुनाव आचार संहिता को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

चुनावी जलसों में ढाडी जत्थों के लिए 2100 रुपये, प्रचार के लिए प्रयोग होने वाली इनोवा एवं फारच्यूनर कार 1500 रुपये, कार 800 रुपये, थ्री व्हीलर 500 रुपये, साइकिल रिक्शा चार सौ रुपये प्रति दिन तय किया गया है। चाय के कप और समोसा प्रत्येक की कीमत छह रुपये तय की गई है।
विज्ञापन


लाउडस्पीकर समेत एंप्लीफायर एवं माइक्रोफोन का रेट 3000 प्रति दिन तथा एक माइक समेत लाउडस्पीकर 500 रुपये कीमत निर्धारित किया गयाहै।

लाउडस्पीकर के लिए पहले संबंधित एसडीएम से मंजूरी लेनी होगी। वहीं, कपड़े के बैनर के लिए 6 रुपये प्रति स्केवयर फुट, कपडे़ का प्रति झंडा 35 रुपये, पोस्टर 20 गुणा 30 दस रुपये, पोस्टर प्रति स्टिकर, लकड़ी के कट आउट 10 फुट की ऊंचाई तक पांच हजार रुपये, कपड़े के कट आउट के लिए 150 रुपये प्रति वर्ग फुट, वीडियो कैमरे 1500 रुपये प्रति दिन, आडियो कैसेट के लिए 30 रुपये प्रति पीस, एसी गैस्ट हाउस 1000 रुपये दिन, छह केवी जेनरेटर सेल 500 रुपये प्रति दिन, 12केवी के लिए 1000 रुपये, 20 केवी के लिए 2000 हजार तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधारण कुर्सी छह रुपये, गद्दे वाली कुर्सी 12 रुपये, मेज 18 रुपये, टेबल क्लाथ 15 रुपये, टेबल फाइल 20 रुपये, हैलोजन लाइट 40 रुपये व सर्च लाइट के लिए 150 रुपये प्रति दिन कीमत तय की गई है। वेटर चार्जिंग के लिए 250 रुपये प्रति दिन वेटर, सिंगल सीट सोफा सेट 20 रुपये, डबल सीट 30 रुपये व ट्रिपल सीट 50 रुपये कीमत तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed