{"_id":"5fe798488ebc3e3b9263e57f","slug":"taunts-against-people-of-bogus-nature-through-plays-chandigarh-news-pkl3985762115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकों के जरिए दोगले स्वभाव के लोगों पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकों के जरिए दोगले स्वभाव के लोगों पर कसा तंज
विज्ञापन
नाटक के दौरान अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते कलाकार।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। चंडीगढ़ आर्ट थियेटर ने शनिवार को टैगोर थियेटर में लोगों के दोगले स्वभाव को प्रदर्शित करते दो नाटकों ‘बदनाम लोग’ और ‘सुखा गप्पी’ का मंचन किया। दोनों नाटकों में दिखाया गया कि समाज में लोग बातों और असल जिंदगी में स्वभाव में अलग अलग होते हैं। इसके साथ ही दिखाया कि हम हमेशा नेगेटिव करने वाले को बुरा बोलते हैं, लेकिन वह किन कारणों से इस काम को कर रहे होते हैं, इसे समझने का प्रयास ही नहीं करते हैं। दोनों नाटकों का निर्देशन रंजीत रॉय की ओर से किया गया।
नाटक बदनाम लोग में तीन ऐसे लड़कों की कहानी बताई गई है जो कि गलत काम करते हैं। कुछ समय बाद उन्हें एक लड़की मिलती है जो उन तीनों की बहन बन जाती है। बहन के उनके जीवन में आने के बाद लड़कों के जीवन में सुधार आ जाता है और वह चोरी, गुंडागर्दी के काम को छोड़कर एक आम जीवन जीना शुरू कर देते हैं। उसी समय नाटक में कुछ ऐसे लोगों की एंट्री होगी जो कि समाज के सामने तो नामी व्यक्ति हैं, लेकिन वह अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए उन लड़कों का सहारा लेने का प्रयास करते हैं। जब गलत काम का प्रपोजल उन तक आता है तो वह इंकार कर देते हैं जिससे गुस्सा होकर समाज के इज्जतदार लोग उन्हें जेल भिजवा देते हैं। नाटक की कहानी जग्गू, जुम्मन और जॉनी की है। नाटक में अजयवीर, कोमलप्रीत, रमनदीप, करण, संयम, आकाश और राजेंद्र सिंह किरदार अदा कर रहे हैं।
दूसरा नाटक मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर्वत यात्रा पर आधारित है। इसकी कहानी को पंजाबी में बदलकर नाटक का नाम सुखा गप्पी रखा गया है। नाटक में दिखाया है सुखा जो केवल डींगे मारता रहता है और अंत में किस तरह से यह डींगे उसके लिए मुसीबत का कारण बनती है। नाटक में नवदीप सिंह, ईश्वर सिंह, वंश, हरजोत, रोहित, सिलविया, कुलदीप कौर और अर्शदीप सिंह ने अभिनय किया।