फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tata Steel to set up first plant in Ludhiana with Rs 2600 crore

पंजाब में TATA का पहला निवेश: 2600 करोड़ की लागत से लुधियाना में लगेगा प्लांट, 115 एकड़ में होगा फैला

Fri, 26 Aug 2022 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Aug 2022 07:45 PM IST
सार

लुधियाना में 115 एकड़ जमीन पर टाटा समूह अपना प्लांट स्थापित करेगा। पहले चरण में समूह 2600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। लुधियाना में पंजाब सरकार के हाई-टेक वैली इंडस्ट्रियल पार्क के पास वाली जमीन पर स्टील प्लांट स्थापित होगा।

विज्ञापन
Tata Steel to set up first plant in Ludhiana with Rs 2600 crore
जमीन का आवंटन पत्र सौंपते पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को टाटा ग्रुप को स्क्रैप आधारित स्टील प्लांट के लिए जमीन का आवंटन पत्र सौंपा। टाटा समूह लुधियाना में 2600 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील लिमिटेड के ग्लोबल सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने कार्यालय में मुलाकात की और कहा कि हम पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और टाटा ग्रुप का निवेश इस दिशा में अगला कदम है।

विज्ञापन


इस मौके पर निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनमोल गगन मान, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ, प्रमुख सचिव दिलीप कुमार, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ कमल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और कुमार अमित भी उपस्थित रहे। टाटा ग्रुप का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तर की इस अग्रणी कंपनी का राज्य में पहला निवेश है। 
विज्ञापन


उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इस बड़े औद्योगिक समूह का यह निवेश औद्योगिक विकास की गति को तेज करेगा। भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्य में प्लांट की स्थापना और कार्यशील करने में टाटा ग्रुप को राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी।  उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में लगभग 2600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इससे लुधियाना में पंजाब सरकार के हाई-टेक वैली इंडस्ट्रियल पार्क के साथ स्टील प्लांट स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील ग्रुप प्रति साल 34 मिलियन टन कच्चे स्टील की सालाना क्षमता वाली शीर्ष वैश्विक स्टील कंपनियों में से एक है। दुनिया भर में संचालन और व्यापारिक तौर पर मौजूदगी के स्वरूप यह विश्व के भौगोलिक तौर पर सबसे विभिन्नता वाले स्टील उत्पादकों में से एक है। इस ग्रुप ने 31 मार्च, 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 21.06 बिलियन अमरीकी डॉलर का साझा कारोबार दर्ज किया। 

115 एकड़ जमीन पर लगेगा टाटा का प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिजली आधारित आर्क भट्ठियों पर चलने वाला प्लांट 0.75 एमटीपीए फिनिश्ड स्टील का उत्पादन करेगा और स्टील बनाने की प्रक्रिया के लिए कच्चा माल 100 प्रतिशत स्क्रैप होगा। मान ने बताया कि यह प्लांट पीएसआईईसी द्वारा विकसित अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क के पास की 115 एकड़ जमीन में फैला होगा। 

पंजाब इलेक्ट्रिक आर्क फरनेस के लिए उपयुक्त स्थान: टीवी नरेन्द्रन
टाटा स्टील के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन ने पंजाब सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि पंजाब में उन्होंने अपने इच्छुक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट का सही ठिकाना ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाजार और स्क्रैप पैदा करने वाले ऑटो हब के नजदीक होने के कारण पंजाब इलेक्ट्रिक आर्क फरनेस के लिए उपयुक्त स्थान है। 

उन्होंने कहा कि रिसाइकिल से पैदा होने वाले स्टील में कम कार्बन उत्सर्जन, कम संसाधनों की खपत और कम ऊर्जा का इस्तेमाल होता है, जो ग्रुप की अपने कार्यों में पर्यावरण पर प्रभाव को घटाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। टीवी नरेन्द्रन ने कहा कि टाटा ग्रुप राज्य में विकास की बेहतर संभावनाएं देखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed