{"_id":"66b397d46a25df9e890ac919","slug":"talks-should-be-held-with-pakistan-to-build-a-corridor-to-nankana-sahib-raghav-chadha-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-487363-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब तक कॉरिडोर बनाने के लिए पाकिस्तान से की जाए बात: राघव चड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब तक कॉरिडोर बनाने के लिए पाकिस्तान से की जाए बात: राघव चड्ढा
विज्ञापन
-बोले, करतारपुर की तरह ही कॉरिडोर को बनाने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल करें केंद्र सरकार
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को राज्यसभा में ननकाना साहिब कॉरिडोर का मुद्दा उठाया। राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि केंद्र सरकार करतारपुर कॉरिडोर की तरह ननकाना साहिब कॉरिडोर के लिए भी एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाने के लिए पाकिस्तान सरकार से बात करे।
चड्ढा ने राज्यसभा में केंद्र सरकार से ननकाना साहिब के लिए एक कॉरिडोर बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों पंजाबियों की आस्था से जुड़ा है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इस सदन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आज करतारपुर साहिब, पंजा साहिब और ननकाना साहिब जैसे कई ऐसे गुरुद्वारा हैं, जो पाकिस्तान में स्थित हैं। इनमें से ननकाना साहिब सबसे पवित्र स्थान है, जहां गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, जो लाहौर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत और पाकिस्तान की सरकारों को संयुक्त रूप से एक कॉरिडोर बनाना चाहिए ताकि भारत से श्रद्धालु ननकाना साहिब जा सकें। मेरी दूसरी मांग यह है कि ननकाना साहिब की यात्रा के लिए वीजा, पासपोर्ट, शुल्क या किसी जटिल फॉर्म की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसके लिए एक सरल प्रक्रिया होनी चाहिए।