फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   talk with Jaitley-Singh for release of Sikhs prisoner: badal

'सिखों की रिहाई के लिए जेटली-राजनाथ से बात करेंगे'

Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(रोपड़)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब(रोपड़) Updated Thu, 08 Jan 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
talk with Jaitley-Singh for release of Sikhs prisoner: badal

देश की जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रयास जारी हैं। इस संबंध्ा में शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें में लिए गए फैसले के अनुसार शिअद का एक वफद जल्द ही सिख कैदियों की रिहाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बैठक करेगा।
विज्ञापन


ये बातें श्री आनंदपुर साहिब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने श्री दशमेश अकादमी में एक समागम में भाग लेने के बाद पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए संबंधित राज्य की सरकारों को पत्र लिखे गए हैं व केंद्र से भी अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मजीठिया पर एजेंसी ने रिपोर्ट नहीं सौंपी है '

talk with Jaitley-Singh for release of Sikhs prisoner: badal

जब पत्रकारों ने बादल को केंद्र सरकार की ओर से सिख कैदियों की रिहाई की अपील के रद्द किए जाने के बारे मे पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में कुछ पता नहीं। बादल ने कहा कि तामिलनाडू सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कातिलों को रिहा कर दिया गया था, जिनकी रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा का मजबूत रिशता है। यह रिश्ता घी-खिचडी़ वाला है। बादल ने भाजपा में शामिल हुए जगमीत सिंह बराड़ के बारे में कहा कि सभी को अधिकार है कि वह चाहे किसी भी पार्टी में शामिल हो। उन्हें कोई एतराज नहीं।

बादल ने कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर चल रही जांच पर कहा कि केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है। अभी तक एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है व न ही किसी ने उनको दोषी ठहराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई संभव होगी। बादल यहां श्री दशमेश अकादमी में आडिटोरियम का नींव पत्थर रखने पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed