{"_id":"5c512817bdec224be317e4a8","slug":"takht-patna-sahib-management-board-head-avtar-singh-hit-at-akal-takht-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी गलती की माफी मांगने अकाल तख्त पहुंचे अवतार सिंह हित, गुरुद्वारे में की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी गलती की माफी मांगने अकाल तख्त पहुंचे अवतार सिंह हित, गुरुद्वारे में की सेवा
Wed, 30 Jan 2019 10:00 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
अवतार सिंह हित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी गलती की माफी मांगने के लिए तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित अकाल तख्त पहुंचे और गुरुद्वारे में सेवा की। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई गई धार्मिक सजा को पूरा करने के लिए हित ने एसजीपीसी परिसर स्थित श्री गुरु राम दास लंगर भवन में जूठे बर्तन मांजने की सेवा शुरू की। हित ने जोड़ा घर जाकर जूते साफ किए।
श्री हरमंदिर साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब में बैठकर कीर्तन सुना। श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश के बाद सेवा के दौरान हित के आसपास कोई भी एसजीपीसी या पटना साहिब कमेटी का कोई भी कर्मचारी नहीं था। सेवा के दौरान हित सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे। गौरतलब है कि अकाल तख्त ने हित को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना गुरु साहिबान से करने के आरोप में धार्मिक सजा सुनाई थी।
हित ने पांच दिन तक श्री हरमंदिर साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब में एक-एक घंटा संगत के जोड़े साफ करने, बर्तन मांजने के साथ कीर्तन श्रवण करने की सेवा पूरी करनी है।