{"_id":"e98ebbfc8b10199249e22fee0e0f9cb5","slug":"take-these-precautions-when-going-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों पर जा रहे हैं तो ये बरतें सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों पर जा रहे हैं तो ये बरतें सावधानियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jun 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यदि आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने जा रहे हैं तो ये सावधानियां जरूर बरतें।
विज्ञापन
-अपने पड़ोसी या रिश्तेदार को बता कर जाएं ताकि वह बंद मकान की निगरानी कर सके
- मकान बंद करने के दौरान अंदर लाइट जलती छोड़ दें
- जाने से पहले घर में न्यूजपेपर जरूर बंद करवा दें
-पुलिस बीट बाक्स पर तैनात जवान को बंद मकान के बारे में जानकारी दे ताकि वह गश्त करता रहे
-अपने मकान में हाईटेक उपकरण लगा सकते हैं ताकि चोर के अंदर जाते ही पता लग सके
- पड़ोसियों से कहे कि अगर उनके बंद मकान के पास कोई बार-बार घूमता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे
चोरी की रोज तीन वारदातें:
हालत यह है कि औसतन एक दिन में चंडीगढ़ में चोरी की तीन वारदात हो रही हैं। इनमें दो वारदातें वाहन चोरी की जबकि एक बंद में चोरी की हैं। पिछले पांच महीने यानी 150 दिनों में चोरी की 403 घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पुलिस को गश्त बढ़ाने के आदेश:
बंद मकानों में चोरी रोकने के लिए पुलिस विभाग ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में गश्त बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए हैं।
इसके अलावा बीट बॉक्स पर तैनात जवान अपने-अपने इलाके में बंद मकानों की निगरानी करेंगे।