{"_id":"d2d81f3998649e5796df2adcba50db19","slug":"take-care-of-your-heart-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीनों तक दिल थाम कर रहिए जनाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीनों तक दिल थाम कर रहिए जनाब
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हृदय रोग विशेषज्ञों की सलाह है कि सर्दियों के इन दो महीनों में दिल का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में तड़के जल्दी उठकर सैर पर जाना और एक्सरसाइज करना हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है।
खतरा क्यों
ब्लड प्रेशर : विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में शरीर की गर्मी कंजर्व रखने के लिए रक्त वाहनियां सुकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
साल्ट : सर्दियों में पसीना नहीं आता और साल्ट बाहर नहीं निकलता और शरीर में जमा होता रहता है। इससे हृदय की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
कॉलेस्ट्राल : सर्दियों में लोग अधिक कैलोरी वाला वसायुक्त भोजन ज्यादा लेते हैं। इससे कॉलेस्ट्राल बढ़ता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है।
हवा : सर्दियों में नम हवा भारी होती है इसलिए प्रदूषण से निकले कण ऊपर की ओर न जाकर वायुमंडल की निचली सतह पर रहते हैं। ऐसी हवा में सांस लेने पर हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
कड़ाके की सर्दी में सुबह तड़के एक्सरसाइज से बचें।
सूरज निकलने के बाद हल्की एक्सरसाइज करें।
धूम्रपान पूरी तरह बंद कर दें।
खाने में नमक की मात्रा कम कर दें।
घी और तेल का सेवन कम करें।
समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराएं।
शरीर का वजन ज्यादा न बढ़ने दें।
ऐसा हो तो तत्काल डॉक्टर से मिलें
चलते समय छाती में दर्द।
दांत के नीचे दर्द व जबड़े में खिंचावट
चलते-फिरते समय घुटन महसूस हो
पैरो में सूजन हो और तेजी से बढ़ रही हो
सीने में संक्रमण हो
फोर्टिस हास्पिटल काडियोलॉजी निदेशक डा. आरके जसवाल के अनुसार सर्दियों में हार्ट के मरीजों को खास ख्याल रखना होगा। तापमान गिरने से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ जाती हैं। कुछ जरूरी बातें ध्यान में रख कर इन सर्दियों का लुत्फ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
पीजीआई में कार्डियोलॉजी के हेड आफ डिपार्टमेंट डा. यशपाल शर्मा ने बताया कि सर्द मौसम में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को इस मौके पर खानपान का ध्यान रखना होगा और कड़ाके की सर्दी में बाहर निकलने से बचना होगा। वजन भी कंट्रोल करना होगा।
,