{"_id":"57cef5634f1c1ba830318f13","slug":"take-advantage-for-reliance-jio-offer-without-changing-number-follow-these-steps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नंबर बदले बिना भी लिजिए जियो ऑफर का लाभ, ये स्टेप करें फॉलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर बदले बिना भी लिजिए जियो ऑफर का लाभ, ये स्टेप करें फॉलो
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Sep 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
Reliance JIO
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नंबर बदले बिना भी रिलायंस जियो के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जैसे ही रिलायंस जियो के आकर्षक ऑफर लॉन्च हुए, इसे लेने और यूज करने की होड़ लोगों में लग गई। यही कारण है कि इस समय रिलायंस जियो सिम लेने के लिए हफ्तों की वेटिंग आ रही है।
लोग काफी मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन सिम आसानी से नहीं मिल पा रही है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो ये सोच रहे हैं कि पता रिलायंस जियो में उनका नंबर पोर्ट हो सकता है या नहीं। तो हम आपको बता दें कि आपका नंबर रिलायंस जियो में पोर्ट हो सकता है। इसके लिए बस आपको कुछ जरूरी स्टेप पूरे करने होंगे और आप बिना नंबर बदले यानी नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए रिलायं जियो के ग्राहक बन जाएंगे। तो आइए जानते हैं कैसे अपने नंबर को पोर्ट करें रिलायंस जियो में।

नंबर बदले बिना भी लिजिए जियो ऑफर का लाभ
Reliance jio
ट्राई के नंबर पर करें मैसेज
आपको सबसे पहले अपने नंबर को पोर्ट कराने के लिए ट्राई के नंबर पर मैसेज करना होगा। यह नंबर है 1900। आपको अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में PORT लिखकर स्पेस देते हुए अपना पूरा नंबर लिखना होगा (PORT 99xx9xxx99) और उसे 1900 पर मैसेज कर देना होगा।
कोड प्राप्त करें
मैसेज करने के कुछ ही देर बाद आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें आपको नंबर पोर्ट कराने का एक कोड मिलेगा। उस कोड को संभाल कर रख लें।
जियो ऐप करें डाउनलोड
इसके बाद गूगल प्ले स्टोर से जियो ऐप डाउनलोड करें और उसके जरिए ऑफर कोड जनरेट करें।

मुफ्त में चलाएं इंटरनेट, करें मुफ्त कॉल
reliance jio
रिलायंस स्टोर जाएं
पोर्ट आउट कोड और ऑफर कोड लेकर रिलायंस स्टोर जाएं और रिलायंस एक्जिक्युटिव को वो कोड बताएं। स्टोर पर अपने आधार कार्ड के जरिए वेरिफिकेशन करवाएं और जियो सिम हासिल करें।
सिम प्राप्त करने के बाद आपका आखिरी स्टेप होगा बकाया बिल का भुगतान करने का। इसके बाद सात दिनों के अंदर आपका मोबाइल नंबर रिलायंस जियो में पोर्ट हो जाएगा और आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।