फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   take 10 millions, but did not delivered goods

10 लाख लेकर नहीं दी सामान की डिलीवरी

Wed, 22 Jan 2014 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 22 Jan 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
take 10 millions,  but did not delivered goods
10 लाख रुपये का भुगतान करने के बावजूद दो साल तक सामान की डिलीवरी नहीं मिली तो परेशान होकर व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


इसकी जांच के बाद सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोप गुड़गांव स्थित व्हर्लपूल कंपनी के डीलर पर है।

पुलिस के मुताबिक, कपिला शर्मा का सेक्टर-8 में शोरूम है और वह व्हर्लपूल कंपनी के प्रोडक्ट बेचते हैं। शर्मा ने शिकायत दी है कि वह गुड़गांव के प्लांट से सामान मंगाते हैं।

उन्हाेंने वर्ष 2012 में व्हर्लपूल फ्रिज व वाश्ंिाग मशीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये जमा कराए थे। पैसे जमा कराने के बाद गुड़गांव प्लांट के हितेश शर्मा से संपर्क होता रहा और उन्होंने जल्द से जल्द डिलीवरी देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी जब डिलिवरी नहीं मिली तो फिर से हितेश मल्होत्रा से संपर्क किया गया और उन्होंने लिखित जवाब भेजा कि सामान डिलीवर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा की शिकायत के मुताबिक, उन्हें सामान काफी समय तक नहीं मिला, जबकि उनका सामान उत्तर प्रदेश भेज दिया गया।

इसके बाद उन्हाेंने मल्होत्रा से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन वह टालमटोल करते रहे, जबकि उनके खाते में 10 लाख रुपये जमा करा दिए गए थे।

आखिरकार तंग आकर उन्होंने अक्तूबर 2013 में सेक्टर-5 थाने में शिकायत दी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 (अमानत में खयानत) व 420(धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed