फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tagore Theatre, chandigarh event, Presentation of musical instruments

चंडीगढ़ जॉज असेंबल ग्रुप की प्रस्तुति, वाद्ययंत्रों की धुनों में खोए श्रोता

Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tagore Theatre, chandigarh event, Presentation of musical instruments
वाद्ययंत्रों की धुनों में खोए श्रोता - फोटो : अमर उजाला
टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ जॉज असेंबल ग्रुप ने शुक्रवार को वाद्ययंत्रों से प्रस्तुति दी। हिंदुस्तानी फिल्म संगीत के पुराने गीतों पर चंडीगढ़ में यह ग्रुप की पहली प्रस्तुति है। कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम से की गई। इसके बाद पंडित हरविंदर शर्मा ने ‘दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर’ गीत से शुरूआत की। 
विज्ञापन


इसके बाद अजी रूठकर कहां जाइएगा, आज सोचा तो आंसू भर आए, बंगले के पीछे, हाय राम ये क्या हुआ, क्या यही प्यार है, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, चलते चलते यूं ही कोई मिल गया था, हुस्न पहाड़ां दा समेत कई गीतों को वाद्ययंत्रों की धुनों से सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। टैगोर थिएटर में बैठे दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


पंडित डॉ हरविंदर शर्मा ने सितार, मनीष कुमार और कर्नल रोहित पटवर्धन ने सेक्सोफोन, विविल शर्मा ने बांसुरी, अरुण कुमार ने ड्रम्स, देवेंद्र राही और नीरज ने की- बोर्ड पर साथ निभाया। गरिमा, ज्योति और निखिल ने वायलन पर कार्यक्रम में साथ निभाया। कार्यक्रम के दौरान डेढ़ घंटे में 15 गीतों की धुनें सुनाई गईं। कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। अकादमी के चेयरमैन कमल अरोड़ा को कलाकारों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed