{"_id":"5e4eee6f8ebc3ef27e0af263","slug":"tagore-came-to-see-the-sikh-arts-and-film-festival-today-chandigarh-news-pkl3670856133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल देखने आज आएं टैगोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख आर्ट्स एंड फिल्म फेस्टिवल देखने आज आएं टैगोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में शुक्रवार को सिखलेंस सिख आर्ट एंड फिल्म फेस्टिवल के तहत 5 देशों की 17 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। वार्षिक फिल्म फेस्टिवल में सिख सेंट्रिक आर्ट, पोएट्री, एग्जीबिशन और आर्टिस्टिक परफॉर्मेंस शामिल होगी। इसका आयोजन पिनाका मीडिया वर्क्स और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर अफेयर्स यूटी की ओर से करवाया जा रहा है। इसके लिए दर्शकों की एंट्री फ्री होगी। यह जानकारी वीरवार को प्रेस क्लब में कांफ्रेंस के दौरान दी गई।
चंडीगढ़ के फिल्ममेकर ओजस्वी शर्मा ने बताया कि सिख लेंस अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल है। शुक्रवार को होने वाले फैस्टिवल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, यूके, स्कॉटलैंड और अमेरिका के फिल्म मेकर्स की डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म रहेगी। इसके साथ ही आर्टिस्ट परफॉर्मेंस भी होगी। इनमें कई कलाकार ऐसे आएंगे जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना स्थान बनाकर अपने काम को डिस्प्ले कर चुके हैं। सिख लेंस फेस्टिवल के फाउंडर बिक्की सिंह ने बताया कि वह पिछले 18 सालों से इस फेस्टिवल को कैलिफोर्निया में आयोजित करते आ रहे हैं।
आज होने वाले कार्यक्रमों का समय
सुबह 11:00 बजे : एग्जीबिशन में 80 तस्वीरें डिस्प्ले होंगी। इनमें विनोद चौहान, आल्मंड सिंह, हरदीप सिंह, डॉ. देवेंद्र पाल सिंह सहगल की फोटोग्राफी एग्जीबिशन लगेगी।
विज्ञापन
दोपहर 12:00 बजे : पहला स्क्रीनिंग सेशन शुरू होगा। इसमें भारतीय फिल्म ‘बेनेडिक्शन’, यूके की फिल्म ‘द लायंस ऑफ लंदन’, यूके की फिल्म ‘आई रन वाइल वाकिंग टू गॉड’, यूएस की फिल्म ‘शेड्स ऑफ इंडिगो’ और ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘ग्रोइंग लाइफ’ लाइव दिखाई जाएगी
2:00 बजे - आर्टिस्ट परफॉर्मेंस में हरदीप सिंह आलमंड सिंह, विनोद चौहान, देवेंद्र पाल सिंह और लिली स्वान का सेशन होगा।
3:00 बजे - दूसरा फिल्म सेशन होगा। इसमें इटालियन फिल्म ‘सिख फोरमाजिओ’ ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘राइड विद प्राइड’, भारतीय फिल्म ‘रूह’, यूएस फिल्म ‘रेड वाइट एंड बियर्ड’, ‘द प्रिज्नर्स सॉन्ग’, ‘पग’, स्टाइल विद कौर’ आदि की स्क्रीनिंग होगी।
शाम 5:00 बजे - आर्टिस्ट परफॉर्मेंस में एमि सिंह और मिंटू सिंह परफॉर्म करेंगे।
6 :00 बजे - फिल्म के तीसरे सेशन में 25 इंडियन फिल्म और स्कॉटलैंड की ‘शी हू क्वेश्चंस’ जैसी शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएंगी।