{"_id":"670ee183e651da766e032704","slug":"tabla-player-pandit-vinod-pathak-and-sitar-player-pandit-harvinder-sharma-were-awarded-guru-ml-kausar-award-chandigarh-news-c-16-pkl1043-541190-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तबला वादक पंडित विनोद पाठक व सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा को गुरु एमएल कौसर अवाॅर्ड से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तबला वादक पंडित विनोद पाठक व सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा को गुरु एमएल कौसर अवाॅर्ड से नवाजा
विज्ञापन
चंडीगढ़।
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में मंगलवार को 19वें गुरु एमएल कौसर अवाॅर्ड के समारोह में संगीत जगत के दो दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह अवाॅर्ड प्रसिद्ध तबला वादक पंडित विनोद पाठक व जाने माने सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन कला केंद्र की ओर से आयोजित किया गया।
यह अवाॅर्ड प्रदान करने के लिए पद्मभूषण ग्रेमी अवाॅर्ड विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इनके साथ सात्विक वीणा रचयिता पंडित सलिल भट्ट भी उपस्थित रहे। मंच पर चेयरमैन एसके मोंगा, रजिस्ट्रार डॉ शोभा कौसर और सचिव जल कौसर उपस्थित थे।
सबसे पहले पंडित विनोद पाठक को शाल, स्मृति चिह्न, मोमेंटो और 50 हजार रुपये भेंट किए गए। इसके बाद पंडित हरविंदर शर्मा को शाल, स्मृति चिह्न, मोमेंटो और 50 हजार रुपये भेंट किए गए।
विज्ञापन
पंडित विनोद पाठक के तबला वादन ने मोहा मन :
सम्मान समारोह को यादगार बनाने के लिए अवाॅर्डी कलाकारों की ओर से विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले पंडित विनोद पाठक ने तीन ताल में निबद्ध तबला वादन किया गया। फारुखाबाद घराने की कुछ विशेष बंदिशें पेश की गईं। तबला में कायदे तोड़े, रेले, गत, टुकड़े, परम इत्यादि पेश किए। पारंपरिक बंदिशों से निबद्ध इस प्रस्तुति का सबने आनंद उठाया। इनके साथ तबले पर इनके पुत्र विविश पाठक एवं हारमोनियम पर दिनकर द्विवेद्वी ने संगत की। इसके बाद पंडित हरविंदर शर्मा ने मंच संभाला। विलायत खान साहिब के शिष्य हरविंदर शर्मा ने सुंदर स्वर लहरियों से सजा सितार वादन पेश किया। उन्होंने राग मिश्र खमाज में आलाप से शुरुआत की। गायिकी अंग से सजी प्रस्तुति में सुंदर बंदिशें पेश करके दर्शकों का मन जीता। कार्यक्रम का समापन भटियाली धुन से किया। इनके साथ प्रसिद्ध तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्रा ने संगत किया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को उत्तरीया एवं मोमेंटो से सम्मानित किया।
इन्हें मिल चुका अवाॅर्ड
यह अवाॅर्ड अब तक कथक नृत्यांगना सितारा देवी, कथक सम्राट बिरजू महाराज, सितार वादक शाहिद परवेज, पंडित शिव कुमार शर्मा, सुनयना हजारीलाल, पंडित राम नारायण, गुरु सोनल मान सिंह, पंडित विश्वमोहन भट्ट, पंडित भजन सोपोरी, गुरु शोभना नारायण, पंडित सुशील जैन व पंडित कालेराम सहित अन्य दिग्गज कलाकारों को मिल चुका है।