फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   T-10 Inter-State Wheelchair Cricket Tournament begins, players show tremendous performance

Chandigarh News: टी-10 इंटर-स्टेट व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया जबरदस्त खेल

Sun, 02 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
T-10 Inter-State Wheelchair Cricket Tournament begins, players show tremendous performance
चंडीगढ़। टी-10 इंटर-स्टेट व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले शनिवार को शुरू हुए और पहले ही दिन टीमों ने शानदार खेल दिखाया। टूर्नामेंट के मुकाबलों का आयोजन जीएसएसएस-26 में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मैच खेले गए। दिल्ली बनाम पंजाब, चंडीगढ़ बनाम राजस्थान, दिल्ली बनाम चंडीगढ़ और राजस्थान बनाम पंजाब के बीच मुकाबले हुए। पहला मैच दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया। दिल्ली ने 101 रन बनाए। पंजाब ने 9.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 105 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर हरप्रीत कौर बबला थीं और गेस्ट ऑफ ऑनर अभिनेता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह और चंडीगढ़ सेक्टर 26 के पार्षद दलीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच राजस्थान और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। राजस्थान ने 89 रन बनाए। चंडीगढ़ ने बिना किसी नुकसान के 95 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। चंडीगढ़ के सुखवंत ने नाबाद 45 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। तीसरा मैच चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच खेला गया। चंडीगढ़ ने 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए, जबकि दिल्ली ने 4 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का चौथा मैच पंजाब और राजस्थान की टीमों में हुआ। इस मैच में राजस्थान ने तीन खिलाड़ियों के नुक्सान पर 106 रनों का स्कोर बनाया और पंजाब ने 9 ओवर में स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 3 विकेट खोकर 110 रन बनाकर राजस्थान को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed