{"_id":"8e6dedd6ea97b809e088425641cd7357","slug":"symptoms-dengue-five-people-government-amritsar-ludhiana-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलां वाला के पांच लोगों में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलां वाला के पांच लोगों में मिले डेंगू के लक्षण
पठानकोट।
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पीपलां वाला मोहल्ले के रहने वाले पांच लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। बीमार लोगों में सात वर्षीय मासूम भी शामिल है। बीमारों में शामिल कुछ लोगों का इलाज अमृतसर व लुधियाना के अस्पतालों में हो रहा है। उधर, मोहल्ले में बीमारी के फैलने की आशंका से क्षेत्र के लोगों में रोष है।
उन्होंने यहां जगह-जगह जल भराव व गंदगी के कारण विकट स्थिति को देखते हुए सरकार के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठाया है। मोहल्लावासी अमरीक सिंह, राज कुमार, जतिंद्र कुमार, सुलखण सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले की गलियों में स्थित नालियों की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में यहां मच्छर पनप रहे हैं। इसके अलावा सफाई के अभाव में गलियों में कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं।
लोगों ने बताया कि मोहल्ले के पांच लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इनमें 23 वर्षीय युवक सन्नी लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा 62 वर्षीय रत्नो देवी जालंधर में, 7 वर्षीय वंश पठानकोट में, 50 वर्षीय पूर्ण सिंह व 45 वर्षीय लवली इलाज के लिए अमृतसर के अस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से सफाई और मच्छरों के पनपने पर नियंत्रण के उपाय न किए गए तो स्थिति और विकट हो सकती है।