फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL case returned the land to the farmers of 62 villages

SYL मामला: 62 गांवों के किसानों को लौटाई जमीन

Fri, 18 Nov 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला)/रोपड़/खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा (पटियाला)/रोपड़/खरड़ Updated Fri, 18 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
SYL case returned the land to the farmers of 62 villages
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन वापस देने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। इसके तहत शुक्रवार शाम तक राजपुरा, रोपड़ और खरड़ के 62 गांवों के किसानों के नाम इंतकाल कर दिया गया। 
विज्ञापन


तहसील कांप्लेक्स में राजपुरा और घनौर के 46 गांवों की 1528 एकड़ अधिग्रहित किसानों की जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया शुरू की गई। इस अभियान के तहत डीसी पटियाला रामवीर सिंह व एसडीएम राजपुरा हरप्रीत सिंह सूदन ने पटवारियों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन एसवाईएल नहर में आती है, राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम पर जमीन दर्ज कर दी जाए।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू ने जमीन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके बाद वीरवार से जिला प्रशासन ने जमीन मालिकों की सूची तैयार कर इंतकाल चढ़ाने शुरू कर दिए। शुक्रवार शाम तक करीब 11 गांवों के किसानों के नाम जमीन कर दी गई। यह प्रक्रिया देर रात तक जारी थी। तहसीलदार हीरालाल नफरी व नायब तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा का कहना है कि आदेशों के मुताबिक सर्वे करवाकर इंतकाल चढ़ाए जा रहे हैं। बाकी का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1231 किसान फिर हुए मालिक

SYL case returned the land to the farmers of 62 villages
सतलुज यमुना लिंक नहर - फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार शाम तक खरड़ तहसील के 1231 किसानों के नाम इंतकाल की कार्रवाई की गई। कुल 14 गांवों की 675 से 700 एकड़ के करीब अधिग्रहीत की गई थी। माल विभाग के मुताबिक, जमीन के रिकॉर्ड संबंधी काम को मैनुअल कर दिया गया है जबकि कंप्यूटरीकरण का काम शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। नायब तहसीलदार सतिंदर पाल सिंह राणिके ने कहा कि काम जोरों पर चल रहा है।

1231 के करीब जमीन मालिकों के नाम रिकॉर्ड चढ़ा दिए गए हैं। इस दौरान मजात, टोडर माजरा, बत्ता, सिल्ल कपड़ा, बीबीपुर, धड़ाक खुर्द, बासियां, धबाली, मलकपुर, महिदूदपुर, रोड़ा, सोतल व सिल के किसानों के नाम जमीन की गई है।

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश पर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर किसानों की जमीन वापसी पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पटवारियों को जांच-पड़ताल करने और इंतकाल की हिदायतें जारी की गई हैं। इसके चलते राजस्व रिकॉर्ड में उन सभी किसानों के नाम दर्ज करवाए जा रहे हैं, जिनकी जमीन एसवाईएल नहर के लिए अधिग्रहीत की गई थी। 
हरप्रीत सिंह सूदन, एसडीएम 

24 घंटे में जमीन किसानों के नाम 

SYL case returned the land to the farmers of 62 villages
सीएम बादल - फोटो : फाइल फोटो
माल विभाग ने 24 घंटों में किसानों के नाम कर दी। जिले से करीब 40 गांवों की 1250 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई थी। विभाग ने दो गांवों को छोड़कर शुक्रवार देर शाम तक विभाग ने तीन हजार के करीब किसानों की जमीन उनके नाम पर तब्दील कर दी। विभाग के 50 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने इसके लिए लगातार काम किया।

इस दौरान रोपड़ के 38 गांव की जमीन किसानों के नाम तब्दील हो गई जबकि श्री आनंदपुर साहिब के आठ में से सात गांवों की जमीन और श्री चमकौर साहिब के 18 में से 17 गांवों की जमीन किसानों के नाम की गई। श्री आनंदपुर साहिब के गांव ढाडी और श्री चमकौर साहिब के गांव पथरेड़ी जट्टा की जमीन अभी तक किसानों के नाम तब्दील नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक विभाग के अधिकारी इस काम में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed