फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SWS Academy won by 100 runs

Chandigarh News: एसडब्ल्यूएस अकादमी 100 रन से जीती

Thu, 25 May 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
SWS Academy won by 100 runs
पंचकूला। एसडब्ल्यूएस अकादमी ने आरजी क्रिकेट अकादमी को 100 रन से हराकर फर्स्ट बाबा बालक नाथ अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जीत दर्ज की। ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेले गए मुकाबले में एसडब्ल्यूएस अकादमी ने पहले खेलते हुए व्योम के नाबाद 49 रन व अतिब के 37 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। आरजी क्रिकेट अकादमी की तरफ से आशु व पीयूष ने 1-1 विकेट झटके। जवाब में आरजी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 74 रन ही बना सकी। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए आदित्य को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड डॉ. संदीप अरोड़ा की तरफ से देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सीडब्ल्यूएन ने मारी बाजी
दूसरे मैच में सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी ने कैंपस क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर लीग मैच में जीत दर्ज की। कैंपस टीम पहले खेलते हुए 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जवाब में मेसी डब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी की तरफ से संभव शर्मा के नाबाद 82 रन व मनराज के 20 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 22 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए संभव को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed