फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sword hangs on MD of Bajwa Developers, answer sought on contempt sentence

Chandigarh News: बाजवा डेवलपर्स के एमडी पर लटकी तलवार, अवमानना की सजा पर मांगा जवाब

Wed, 22 May 2024 05:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Sword hangs on MD of Bajwa Developers, answer sought on contempt sentence
चंडीगढ़। मोहाली के बिल्डर जरनैल सिंह बाजवा को सन्नी एनक्लेव के सैकड़ों परिवारों को बिजली का सही कनेक्शन उपलब्ध करवाने के आदेश का पालन न करना भारी पड़ गया है और उन पर सजा की तलवार लटक गई है। हाईकोर्ट ने उन्हें अवमानना का नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्हें क्यों न दोषी मान सजा सुना दी जाए।
विज्ञापन


अवमानना याचिका दाखिल कर विनोद कक्कड़ व अन्य 98 स्थानीय निवासियों ने हाईकोर्ट को बताया कि वे सन्नी एनक्लेव में रह रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने सभी आवश्यक शुल्क जमा करवा दिए, लेकिन उन्हें आज तक बिजली का सही कनेक्शन नहीं मिल पाया है। बाजवा डेवलपर्स की बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी थी, जिसे पूरा नहीं किया गया और याचिकाकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट में बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी जरनैल सिंह बाजवा ने कहा था कि मार्च 2023 तक बिजली का सारा इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। तय समय अवधि में इसका पालन नहीं होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने कार्य पूरा होने का प्रमाणपत्र नहीं सौंपने पर बिल्डर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दोबारा सुनवाई के लिए पहुंचा तो हाईकोर्ट ने पाया कि इस बार भी प्रमाणपत्र नहीं पेश किया गया है। साथ ही दिसंबर 2022 में उन्होंने अंडरटेकिंग दी थी कि बिजली के लिए सरकार को भुगतान किया जाएगा, लेकिन अभी भी राशि लंबित है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह रवैया साफ तौर पर न्यायालय की अवमानना है। ऐसे में हाईकोर्ट ने अब उन्हें दोषी करार देकर सजा सुनाने से पहले पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है और अगली सुनवाई पर अदालत में हाजिर रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed