फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swine flu in punjab: woman patient dead

पंजाब में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, हड़कंप

Tue, 20 Jan 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 20 Jan 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
Swine flu in punjab: woman patient dead

गुरु की नगरी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद सेहत महकमा सतर्क हो गया है। वहीं प्रदेश सरकार ने भी सूबे में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला का इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। सेहत विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम परिजनों को  सौंप दिया है।

स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाली महिला मरीज सर्बजीत कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी संधू कालोनी बटाला रोड की रहने वाली थी। जांच के बाद उसे बीती 16 जनवरी को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई थी। जिला एप्डोमोजिस्ट डॉ. राजू चौहान का कहना है कि यह बीमारी खतरनाक है।
विज्ञापन


यह बीमारी प्रभावित पक्षियों से इंसानों में भी फैल जाती है। इसका सही ढंग से और समय पर इलाज नहीं कराया जाए तो रोगी की मौत भी हो जाती है। मृतका के बेटे वीरसचप्रीत सिंह ने बताया कि घर में तीन महीने से नॉनवेज नहीं खाया गया और उसकी मां घर से बाहर भी कम ही निकलती हैं। फिर भी जाने कैसे इस वायरस ने उन्हें जकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सेहत विभाग ने र्फोटिस अस्पताल को संबंधित बीमारी के टैमीफ्लू दवाई भी मुहैया करवाई थी। उसे अलग वार्ड में रखा गया था। सेहत विभाग उसके इलाज पर खास ध्यान दे रहा था। विभाग ने कर्मचारियों को 5 पर्सनल प्रोटेक्शन किट भी जारी की गईं थीं।


अस्पताल के डाक्टरों के साथ-साथ जिला सेहत विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह रोगी पर नजर बनाए थे। इसके बावजूद महिला की मौत हो गई। उधर, सरकार की हिदायतों को मुख्य रखते हुए अमृतसर जिले में भी सेहत विभाग ने हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया है। मृतका जहां की रहने वाली थी, उस इलाके का सेहत विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed