फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swine flu confirmed in a woman and three year old girl in Haryana

Swine Flu: हरियाणा में महिला और तीन साल की बच्ची को स्वाइन फ्लू, भिवानी में 110 और रोहतक 38 सूअरों की मौत

Tue, 23 Aug 2022 11:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/रोहतक/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/रोहतक/भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Aug 2022 11:57 PM IST
सार

रोहतक के कलानौर कस्बे में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद से लगातार सूअरों की मौत हो रही है। मंगलवार को भी नगर निगम रोहतक की टीम ने 38 और सूअरों को दफन किया है। वहीं भिवानी में भी छोटे-बड़े 110 सूअरों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Swine flu confirmed in a woman and three year old girl in Haryana
स्वाइन फ्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जगाधरी में एक महिला और तीन साल की बच्ची की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। बच्ची को कुछ दिनों से खांसी और बुखार था। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। 

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्ची का सैंपल लिया था। वहीं, महिला को हार्ट सर्जरी के लिए मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। इसके बाद महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि पीजीआई प्रशासन की तरफ से दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है। 
विज्ञापन


बच्ची और महिला के घर जाकर परिजनों का चेकअप किया। परिवार के किसी भी सदस्य में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। एततियात के तौर पर कई दिनों तक परिजनों पर नजर रखी जाएगी। स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में विशेष वार्ड बना दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकन स्वाइन फ्लू: भिवानी में 110 और रोहतक 38 सूअरों की मौत
रोहतक के कलानौर कस्बे में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद से लगातार सूअरों की मौत हो रही है। मंगलवार को भी नगर निगम रोहतक की टीम ने 38 और सूअरों को दफन किया है। वहीं भिवानी में भी छोटे-बड़े 110 सूअरों की मौत हो गई। इतना ही नहीं काफी बीमार भी हैं। वैक्सीन भी लगवाई हुई थी। इसके बावजूद मौतों से पशुपालक चिंतित हैं। 

पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कलानौर को अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का अधिकेंद्र चिह्नित किया गया है। इसके चारों तरफ एक किलोमीटर के क्षेत्र को संक्रमित माना गया है। रोहतक में अब तक 200 से ज्यादा मृत सूअरों को दफन किया जा चुका है। शहर के बाहरी इलाकों में रोजाना सड़कों के किनारे मृत सूअर पड़े मिलते हैं। 


पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के संक्रमण के दौरान टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके तहत तीन टीमें बनाई गई हैं। निगरानी रखी जा रही है। वहीं पशुपालकों का कहना है कि वैक्सीन लगने के बावजूद सूअर स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं और दम तोड़ रहे है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार स्वाइन फ्लू में डेथ रेट भी 100 प्रतिशत है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed