{"_id":"fb8b12bfa57f3379db69283ff38216ee","slug":"sweeping-work-in-chandigarh-will-be-in-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, इस शहर में अब रात में होगी साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब, इस शहर में अब रात में होगी साफ-सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Nov 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक शहर में बड़ी गजब की कवायद शुरू होने जा रही है। यहां पर अब रात में साफ-सफाई हुआ करेगी, सुबह सब चकाचक होगा। ये शहर है चंडीगढ़। नगर निगम ने रात को स्वीपिंग मशीन से सफाई का निर्णय लिया है। निगम के अनुसार स्वीपिंग मशीन से शहर की प्रमुख और सेक्टर की विभाजक सड़कों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऐसा निर्णय पहली बार लिया गया है। इसके लिए पूरा प्लान तैयार हो चुका है। कमिश्नर भावना गर्ग ने बताया कि रात को सड़कों की सफाई का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। जो शुक्रवार तक लगातार चलेगा। जबकि शनिवार को जरूरत पड़ने पर आवश्यक सफाई के लिए मशीनें रिजर्व रखी जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समय तीन बड़ी रोड स्वीपिंग मशीनें हैं। जिनमें से दो स्वीपिंग मशीनें रात को सफाई के लिए रखी हैं। तीसरी मशीन को अन्य जरूरत के कार्यों के लिए रखा है। जिसमें वीआईपी दौरा, हाईकोर्ट, विधानसभा और पार्किंग स्थल की सफाई का कार्य शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो स्वीपिंग मशीनों के लिए रूट प्लान तैयार है। जिनमें से एक मोहाली रोड तक और दूसरा अंबाला रोड तक रात को चलेगा। मालूम हो कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्लान को लागू किया जा रहा है।
इन रूट्स पर होगी रात को सफाई
आईएएस एवं सहायक कमिश्नर भूपेश चौधरी का कहना है कि एक स्वीपिंग मशीन सोमवार को मोहाली रोड से पीजीआई, पीजीआई से यूटी बाउंड्री और सचिवालय से सेक्टर-54-55 की विभाजक सड़क तक रात को सफाई करेगी। जबकि मंगलवार रात को सेक्टर-1-2 की विभाजक सड़क से सेक्टर-53-54 तक और सेक्टर-3-4 से 52-53 की विभाजित सड़क तक स्वीपिंग मशीन काम करेगी।
बुधवार को सेक्टर-4-5 से सेक्टर-51-52 की विभाजित और सेक्टर-5-6 से सेक्टर-50-51 की विभाजित सड़क तक सफाई काम चलेगा। वीरवार को सेक्टर-6 से सेक्टर-49-50 और सेक्टर-26 से सेक्टर-48-49 की विभाजित सड़क तक स्वीपिंग मशीन से सफाई होगी। जबकि शुक्रवार को सेक्टर-26 से 48 और मनीमाजरा रोड से आईटी पार्क तक स्वीपिंग मशीन से सफाई होगी।
सफाई का दूसरा रूट
सहायक कमिश्नर भूपेश चौधरी का कहना है कि दूसरा रूट अंबाला रोड के बराबर चलेगा। जिसमें सोमवार को सेक्टर-47-48 से 39-56 की विभाजित सड़क, सेक्टर-31-47 से सेक्टर-38 वेस्ट तक की आउटर सड़क पर सफाई होगी। जबकि मंगलवार को यूटी बाउंड्री से सेक्टर-38 वेस्ट और सेक्टर-29-31 से 25-38 की सड़क तक सफाई होगी।
बुधवार को सेक्टर-28-29 से सेक्टर-14-25 की विभाजक सड़क और पीजीआई से सेक्टर-9-17 की सड़क तक सफाई होगी। वीरवार को सेक्टर-9-17 की विभाजित सड़क से हाउसिंग बोर्ड चौक तक सफाई होगी। शुक्रवार को यूटी बाउंड्री पचंकूला की तरफ से लेक रोड तक स्वीपिंग मशीनें काम करेंगी।
इस समय क्या हाल था
इस समय स्वीपिंग मशीनें दोपहर को काम करती थीं। जिससे कई बार जाम की स्थिति में यह काम नहीं कर पाती और दिन में काम करने पर धूल मिट्टी भी उड़ती है। मालूम हो कि इन तीन मशीनों पर नगर निगम के करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। जिसके रख-रखाव पर लाखों रुपये हर साल खर्च किए जाते हैं।