फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swastika made on the walls of the Gurdwara in Canada, anger in Sikh community

कनाडा के गुरुद्वारे की दीवारों पर बनाया स्वास्तिक, सिख समुदाय में आक्रोश 

Sun, 25 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Swastika made on the walls of the Gurdwara in Canada, anger in Sikh community
गुरुद्वारे की दीवारों पर बनाया स्वास्तिक - फोटो : अमर उजाला

कनाडा के कैलगरी शहर में गुरुद्वारे की दीवारों पर स्वास्तिक बनाने का मामला सामने आया है। सिख समुदाय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर साफ न होने के चलते पुलिस ने लोगों से इस मामले में सुराग देने की अपील की है।

विज्ञापन


वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन के लीगल काउंसिल बलजीत सिंह ने कहा कि हम इस नस्ली और घृणा अपराध की निंदा करते हैं। गुरुद्वारे की दीवारों पर भगवा रंग में स्वास्तिक चिन्ह और निराश चेहरा (इमोजी) बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सिख सोसाइटी के बोर्ड पर भी लाल रंग का पेंट किया गया है। पुलिस ने अज्ञात पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और घृणा अपराध का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही एक फोन नंबर जारी कर लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

Swastika made on the walls of the Gurdwara in Canada, anger in Sikh community
गुरुद्वारे की दीवारों पर बनाया स्वास्तिक - फोटो : अमर उजाला

मई में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
इस साल मई में भी कनाडा के मार्टिनडेल शहर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक गुरुद्वारे के निकट ‘घर वापस जाओ’ (गो होम) लिखा गया तथा इसके साथ स्वास्तिक का चिन्ह भी बना था। 

दशमेश संस्कृति केंद्र के निकट एक बार पर यह लिखा पाया गया था। इससे एक दिन पहले ही यहां इस केंद्र की ओर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था।

'विदेश में सिखों के प्रति असहिष्णुता की बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय हैं। अफसोस यह कि सरकार विश्व के मंच पर इस मुद्दे को उठाने में विफल रही है। सिखों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी हो गया है। इससे विदेश में बसने वाले सिखों में भारत सरकार के प्रति दोबारा विश्वास कायम होगा।' -कैप्टन अमरिदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रधान

'विदेश में सिखों की धार्मिक आजादी के लिए तुरंत दखल दें मोदी'

Swastika made on the walls of the Gurdwara in Canada, anger in Sikh community
प्रधानमंत्री - फोटो : pti

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कैलगरी (कनाडा) में गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे बोर्ड से छेड़छाड़ करने के मामले पर आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे विदेशों में सिखों के जीवन, संपत्ति और धार्मिक आजादी को सुरक्षित बनाने के लिए तुरंत दखल दें।

वड़ैच ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि विदेशों में सिखों के खिलाफ नस्ली अपराधों के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं और भारत सरकार संबंधित विदेशी सरकारों के सामने इन मामलों को उठाने में असफल साबित हुई है। 

उन्होंने कहा कि 9/11 आतंकवादी हमले के बाद, विदेशों में रह रहे सिख्र भाईचारे पर हमले लगातार बढ़े हैं। इसके बावजूद भारत सरकार इन हमलों को रोकने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने में असफल साबित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed