फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swaraj Party formed in Punjab, first days in dispute, yogendra yadav told no any relation

पंजाब में गठन के पहले ही दिन विवादों में स्वराज पार्टी, योगेंद्र यादव निराश

Sun, 29 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Swaraj Party formed in Punjab, first days in dispute, yogendra yadav told no any relation
योगेंद्र यादव - फोटो : amar ujala

पंजाब में गठन के पहले दिन विवादों में घिरी स्वराज पार्टी, निराश योगेंद्र यादव बोले- नवग‌ठित पार्टी से कोई संबंध नहीं। दरअसल आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव के स्वराज अभियान (स्वराज लहर) ने आखिरकार रविवार को पंजाब में सियासी पार्टी का एलान कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी की गठन प्रक्रिया से निराश अभियान प्रमुख योगेंद्र खुद इससे अलग हो गए। रविवार को भकना भवन में कनवेंशन के बाद स्वराज पार्टी की घोषणा की गई। स्वराज अभियान के स्टेट कनवीनर प्रो. मनजीत सिंह को पंजाब में इसका प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रो. मनजीत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पूरे पंजाब से लोग कनवेंशन में शामिल हुए हैं। इसमें स्वराज पार्टी बनाने के साथ-साथ कई प्रस्ताव पास किए गए हैं। 41 सदस्यों वाली सूबा कार्यकारिणी गठित की गई है, जोकि ब्लॉक व गांव स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाएगी। करीब साढ़े आठ हजार सदस्य बन चुके हैं, सदस्यता और बढ़ाई जाएगी। अभी 11 जिला कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। बाकी 11 जिला कमेटियां भी दो हफ्ते के अंदर गठित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मनजीत ने कहा कि पंजाब में कुछ ही माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। जो लोग स्वराज अभियान से जुड़े थे, वे चाहते थे कि सियासी पार्टी गठित की जाए, लेकिन तकनीकी कारणों से पार्टी घोषित करने में देरी हो रही थी। स्वराज अभियान के संविधान में है कि  कोई भी सूबा इकाई चाहे तो सियासी पार्टी बना सकती है, इसलिए पार्टी गठित की गई है। पार्टी को चुनाव लड़ने से कोई गुरेज नहीं है। चुनाव केसमय जहां भी आधार लगा और अच्छे उम्मीदवार मिले, वहां चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहेगी।

आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी स्वराज के सिद्धांतों से दूर

Swaraj Party formed in Punjab, first days in dispute, yogendra yadav told no any relation
मनजीत सिंह, स्वराज पार्टी - फोटो : amar ujala

चुनाव से पहले गठबंधन पर प्रो. मनजीत ने कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों से मिला जा सकता है। प्रो. मनजीत ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी स्वराज के सिद्धांतों से दूर जा चुकी है। वहां सारे फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर हो रही थी देरी प्रो. मनजीत सिंह ने बताया कि संविधान के मुताबिक जब तक सौ जिलों में पार्टी का गठन न हो और छह राज्यों में इकाइयां न बनें, तब तक राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी गठित नहीं की जा सकती है। इसमें देरी हो रही थी। इधर, पंजाब में चुनाव हैं और लोगों का दबाव बढ़ रहा था। इसके चलते पंजाब में पार्टी घोषित कर दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनने के बाद यह उसका हिस्सा हो जाएगी।
 
गांधी और खालसा ने दीं शुभकामनाएं स्वराज पार्टी की कनवेंशन पर आप के दोनों निलंबित सांसदों डॉ. धरमवीर गांधी और हरिंदर खालसा ने शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. गांधी ने अपने संदेश में कहा है कि वैकल्पिक राजनीति पर की जा रही कनवेंशन से पंजाब के लोगों को नई राजनीतिक दिशा मिलेगी। आप का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पंजाब हर तरह की मौकापरस्त सियासत से मुक्ति चाहता है। खालसा ने उम्मीद जताई कि कनवेंशन पंजाब में खुद्दारी वाली सियासत को बुलंद करेगी।
 
योगेंद्र यादव ने बताया कि पंजाब में स्वराज पार्टी के गठन से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। इस दल में कई ऐसे लोग शामिल हैं जो स्वराज अभियान की पंजाब इकाई से जुड़े हुए हैं। स्वराज अभियान को राजनीतिक दल बनने और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मगर पार्टी गठन की प्रक्रिया से हम असहमत हैं। इस पार्टी से हमारा किसी तरह का संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed