{"_id":"623ef7e398104b1ea857670b","slug":"suspicious-polyethylene-found-in-the-field-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: खेत में संदिग्ध पॉलीथीन मिलने से हड़कंप, ईद मुबारक और आई लव पाकिस्तान है लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: खेत में संदिग्ध पॉलीथीन मिलने से हड़कंप, ईद मुबारक और आई लव पाकिस्तान है लिखा
Sat, 26 Mar 2022 04:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Mar 2022 04:54 PM IST
सार
पॉलीथीन के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं थी। वहीं पॉलीथीन के दोनों तरफ के मुंह धागे से बंधे थे।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई पॉलीथीन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के जालंधर में एक पॉलीथीन मिलने से सनसनी फैल गई। मामला खुर्दपुर गांव का है। पॉलीथीन पर ईद मुबारक व आई लव पाकिस्तान के अलावा कई सारे चिन्ह भी बने हैं। पॉलीथीन को देखते ही खेत मालिक ने आदमपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। खेत मालिक जरकरण सिंह पुत्र नरिंदर सिंह ने बताया कि वह पशुओं का चारा ले खेत गया था। तभी उन्होंने दोपहर डेढ़ बजे के करीब खेत में पॉलीथीन पड़ी देखी। जब वह पास गए तो उसमें डोर बंधी थी, ऐसा लग रहा था कोई यहां छोड़ गया है। पॉलीथीन को देख पहले तो वह डर गया फिर आसपास के लोगों के बताया।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्हें पॉलीथीन के आसपास कुछ भी नहीं दिखा। मौके पर पहुंचे थाना आदमपुर के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने पॉलीथीन को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हवा के सहारे यहां उड़कर आ गया हो लेकिन किसी गुप्त संदेश के जुड़े होने से मना नहीं किया जा सकता। पॉलीथीन के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं थी। वहीं पॉलीथीन के दोनों तरफ के मुंह धागे से बंधे थे।
विज्ञापन