फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspended AIG arrested in fraud and bribery case as soon as he got bail

Chandigarh News: कम नहीं हो रहीं निलंबित एआईजी की मुश्किलें, जमानत मिलते ही अन्य केस में गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 03:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 03:16 PM IST
विज्ञापन
Suspended AIG arrested in fraud and bribery case as soon as he got bail

मानवाधिकार सेल में तैनात रहे पंजाब पुलिस के निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) मालविंदर सिंह सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोहाली में दर्ज केस में जमानत मिलते ही विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें धोखाधड़ी व रिश्वत के केस में गिरफ्तार कर लिया। उन पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने दो दिन पहले केस दर्ज किया था। शनिवार को आरोपी अधिकारी को मोहाली अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


अदालत में दलीलें सुनने के बाद आरोपी अधिकारी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपी खाद्य सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग का ड्राइवर कुलदीप सिंह व पटियाला जिले के गांव आलमपुर का निवासी बलबीर सिंह अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि एआईजी सिद्धू के कहने पर दोनों आरोपी सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतें देते थे। बाद में ब्लैकमेलिंग और नाजायज लाभ लेकर शिकायतें वापस ले लेते थे। विजिलेंस ने इस मामले में 6 अक्तूबर को जांच शुरू की थी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि 2017 से मानवाधिकार सेल में बतौर एआईजी के तौर पर सेवा निभा रहे मालविंदर सिंह सिद्धू ने पिछले पांच वर्षों में कभी भी विजिलेंस में एआईजी और आईजी के पदों पर काम नहीं किया लेकिन खुद विजिलेंस अधिकारी बनकर परेशान करता था। इसके अलावा एक अधिकारी को परेशान कर उसने पांच लाख तक वसूले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन पर सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग समेत कई आरोप हैं। वहीं सरकारी स्कूल में शिक्षक, ब्लॉक अफसर समेत कई लोगों को परेशान करने भी आरोप हैं। विजिलेंस अब आराेपी से गहराई से पूछताछ करेगी। दूसरी तरफ अधिकारी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। उनका कहना है कि झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। याद रहे कि इससे पहले 25 अक्तूबर को मोहाली पुलिस ने एआईजी को गिरफ्तार किया था। उन पर विजिलेंस पूछताछ के दौरान डीएसपी वरिंदर सिंह से हाथापाई करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगे थे। वरिंदर सिंह की शिकायत पर ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed