{"_id":"5ce5947dbdec2207532a65c2","slug":"suspected-to-lovers-jump-in-canal-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने लिखा- माता-पिता हमारी बात नहीं समझ रहे, इसलिए हम नहर में कूद रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े ने लिखा- माता-पिता हमारी बात नहीं समझ रहे, इसलिए हम नहर में कूद रहे हैं
Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबवाली (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राज कैनाल नहर में दो प्रेमी जोड़े के छलांग लगाने की आशंका है। पुलिस ने चौटाला गांव के प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए चार गोताखोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर दो के करीब उपमंडल के गांव चौटाला निवासी अनीश कुमार ने चौटाला चौकी में एक शिकायत देकर कहा है कि बीते दिवस 21 मई को दोपहर बाद 3 बजे गांववासी विजय कुमार कहीं जाने का कह कर उसका बाइक मांगकर ले गया था। लेकिन वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
बुधवार को उसे पता चला है कि उसका बाइक उपमंडल के गांव अबूबशहर में राज कैनाल नहर के किनारे पर खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की तलाशी लेने पर उसमें उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। जिस पर लिखा है कि मैं विजय कुमार व ममता निवासी चौटाला, हम दोनों आपस में एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और हमारे माता-पिता हमारी बात को समझ नहीं रहे। इसलिए हम नहर में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने पर परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद राज कैनाल नहर में चार गोताखोर को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू की गई। करीब रात आठ बजे तक विजय और ममता की तलाश जारी थी। चौटाला चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर नहर में दोनों की तलाश की जा रही है।