फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspect Patient of Corona Virus in Patiala Hospital

पटियाला में कोरोना का संदिग्ध मरीज आया, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल, दो की रिपोर्ट नेगेटिव

Thu, 12 Mar 2020 09:56 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 12 Mar 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Suspect Patient of Corona Virus in Patiala Hospital
सांकेतिक तस्वीर
अमृतसर के बाद पटियाला में कोरोना वायरस का एक नया संदिग्ध केस सामने आया है। फिलहाल यह मरीज सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल है। उसकी रिपोर्ट अभी दिल्ली से आनी है, जबकि दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। जिसके बाद इन दोनों संदिग्धों को राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में साउथ कोरिया से लौटे एक व्यक्ति को दाखिल कराया गया था। यह व्यक्ति पटियाला के निकटवर्ती कस्बा बहादुरगढ़ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति जुकाम व बुखार होने पर दवा लेने एक निजी चिकित्सा संस्थान गया था, वहीं से राजिंदरा अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


लेकिन इस संदिग्ध मरीज के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही है। इसी तरह से दुबई से लौटे एक संदिग्ध मरीज की ब्लड सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव रही है। जिस कारण इन दोनों संदिग्ध मरीजों को राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन एक नया संदिग्ध मरीज सामने आया है। जो फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है। इसकी जांच रिपोर्ट का दिल्ली से आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन दंपती सहित दुबई से आए चार लोगों को कोरोना नहीं

पंजाब में कोरोना का एक पॉजीटिव मरीज सामने आया। उसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में स्थित स्वाइन फ्लू इंफ्लुएंजा लैब में चार अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट आ चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना के चलते इस लैब में चारों के ब्लड सैंपल की जांच की गई थी। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसका मतलब ये कि संदिग्ध कोरोना से संक्रमित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed